Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Moon Flip इमोट, ऐसे करें Unlock
Free Fire Max के Daily Special में आज Sakura Clubber बंडल और Moon Flip इमोट जैसे शानदार गेमिंग आइटम मिल रहे हैं। इन सभी को आधे रेट में अनलॉक किया जा सकता है।
Published By: ajay verma | Published: Jan 03, 2026, 04:06 PM (IST)
Free Fire Max अपने ग्राफिक्स और गेमप्ले ही नहीं बल्कि इमोट, वेपन स्किन, ग्लू वॉल, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम की वजह से बहुत पॉपुलर है। इन आइटम के इस्तेमाल से गन में अलग पहचान मिलती है। साथ ही, मैच भी जीते जा सकते हैं। हालांकि, इन आइटम को अनलॉक करने के लिए अच्छे-खासे Diamond खर्च करने पड़ते हैं, मगर Daily Special से गेमिंग आइटम्स को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है।
Free Fire Max का Daily Special गेमर्स के लिए है। यह स्पेशल स्टोर हर दिन अपडेट होता है। इसमें मिलने वाले आइटम्स पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाता है। इससे आइटम्स को आधी कीमत में क्लेम किया जा सकता है। आइए आज के डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं कीमत...
Daily Special Items
- BP S10 Token की असली कीमत 10 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल से 5 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
- Sakura Clubber Bundle को डेली स्पेशल से 449 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी असली कीमत 899 डायमंड है।
- Clubber Sunglasses डेली स्पेशल में 399 डायमंड की बजाय 199 डायमंड में मिल रहा है।
- Parachute-Crowned Bones की ओरिजनल कीमत 99 डायमंड है। इसे डेली स्पेशल से 49 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
- ICE & Fire Bones Weapon Loot Crate 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रही है।
- Moon Flip इमोट को 199 डायमंड की जगह 99 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
कैसे करें गेमिंग आइटम अनलॉक ?
- फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
- स्टोर सेक्शन में जाएं।
- डेली स्पेशल टैब पर क्लिक कीजिए।
- अपनी पसंद के आइटम को दबाएं।
- परचेज बटन पर टैप करिए।
- इसके बाद गेमिंग आइटम अनलॉक हो जाएगा।
काम की बात
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल रोज अपडेट होता है। इसके साथ गेमिंग आइटम भी बदल जाते हैं। इस कारण गेमर्स को जल्दी से जल्दी आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।