Free Fire Max में लाइव हुआ Holi इवेंट, शानदार Voice Pack और Gold Royale वाउचर मिल रहा फ्री

Free Fire Max में होली इवेंट लाइव हो गया है। इसमें शानदार वॉइस नोट और गोल्ड रॉयल वाउचर जैसे शानदार रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। इसके अलावा, अवतार और स्टिकर को भी क्लेम किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 25, 2026, 12:15 PM (IST)

Free Fire Max में होली (Holi 2026) के त्यौहार को ध्यान में रखकर खास इवेंट लाइव किया है। इसमें वॉइस पैक, गोल्ड और लक रॉयल वाउचर ईनाम के तौर पर दिया जा रहा है। इसमें म्यूजिक वैन कार्ड भी मिल रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स को टास्क परफॉर्म करके क्लेम किया जा सकता है। इससे इन-गेम करेंसी डायमंड की बचत होती है और एक्सक्लूसिव आइटम मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Holi Check-In Event

फ्री फायर मैक्स का होली चेक-इन इवेंट लाइव है। यह 9 मार्च 2026 तक लाइव रहेगा। इस दौरान टास्क पूरा करके रिवॉर्ड्स अपने नाम किए जा सकते हैं। इस फेस्टिव इवेंट को 20 फरवरी को लाइव किया गया था। और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम

Rewards

  • Let's Party Begin! Voice Pack (30 Days)
  • Magic Van
  • Panther Sticker (30 Days)
  • Gold Royale Voucher
  • Luck Royale Voucher
  • Time To Hear My Roar! Voice Pack (30 Days)
  • Color Splash Banner
  • Color Splash Avatar

कैसे पाएं रिवॉर्ड्स ?

ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाना बहुत आसान है। इन गेमिंग आइटम के लिए आपको टास्क के तौर पर बस गेम में लॉग-इन करना है। इसके बाद इवेंट सेक्शन में आना है। यहां आपको रिवॉर्ड के आगे क्लेम बटन मिलेगा, उस पर टैप करते ही आइटम अनलॉक हो जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।

गेम मेकर गरेना का मानना है कि इस तरह गेमिंग इवेंट को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया जाता है। इन इवेंट से फ्री में गेमिंग आइटम्स क्लेम करने का पूरा मौका मिलता है और गेम खेलने में भी मजा आता है।

कब लॉन्च हुआ यह मोबाइल गेम ?

अंत में आपको बताते चलें कि Garena ने फ्री फायर मैक्स को फ्री फायर पर बैन लगने के बाद भारतीय वर्जन के रूप में लॉन्च किया था। यह गेम गूगल प्ले-स्टोर पर अवेलेबल है। इससे लाखों गेमर्स जुड़े हैं, जो इसे रोजाना घंटों खेलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।