Free Fire Max Hacks: नए गेमर्स के काम आएंगे ये टिप्स, BR मोड में लगा पाएंगे सटीक हेडशॉट

Free Fire Max के आज के हैक्स उन नए खिलाड़ियों के लिए हैं, जो पॉपुलर BR मोड में हेडशॉट नहीं लगा पाते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से प्लेयर्स की एक्यूरेसी बढ़ेगी, जिससे हेडशॉट लगाने में आसानी होगी।

Published By: ajay verma | Published: Aug 02, 2024, 02:07 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max का BR मोड बहुत पॉपुलर है
  • इसमें नए खिलाड़ी हेडशॉट नहीं लगा पाते हैं
  • नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिससे हेडशॉट लगाने में आसानी होगी

Free Fire Max में ज्यादातर गेमर्स BR मोड में मैच खेलना पसंद करते हैं। इस मोड में सर्वाइव करने के लिए ज्यादा से ज्यादा विरोधियों को नॉक आउट करना पड़ता है। इसके लिए प्रो प्लेयर्स हेडशॉट लगाते हैं। इससे एक बार में दुश्मन की हेल्थ 90 प्रतिशत से कम हो जाती है, जिससे उसे गेम से बाहर करना आसान हो जाता है। हालांकि, हेडशॉट लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। बिगनर्स के लिए तो नामुमकिन है। इसलिए हम यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे नए खिलाड़ी बीआर मोड में हेडशॉट लगा पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में आते ही हो जाते हैं नॉक आउट, खेलते वक्त अपनाएं स्मार्ट Tips, सर्वाइव करना होगा आसान

Free Fire Max Hacks For Beginners To Hit Headshot in BR Mode

कम रिकॉइल वाली गन यूज करें

गेम में ज्यादा रिकॉइल वाला वेपन बुलेट फायर करने के दौरान काफी हिलता है। यही कारण है कि नए खिलाड़ियों को कम रिकॉइल वाली गन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इससे सटीक निशाना लगाने में काफी आसानी होती है और क्लोज रेंज की फाइट जीतने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। और पढें: Free Fire MAX में मिल रहे 4 Bundle, गेम में आया नया इवेंट

Burst की जगह सिंगल शॉट मोड

ज्यादातर वेपन फ्री फायर मैक्स में Burst मोड के साथ आते हैं। यह मोड एक बार बटन प्रेस करने पर अनगिनत बुलेट फायर करने की अनुमति देता है। अधिक रिकॉइल के कारण अधिकतर बुलेट दुश्मन को नहीं लगती हैं। इसकी बजाय सिंगल फायर मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे एक बार में एक बुलेट फायर होती है, जिससे एक्यूरेसी बढ़ती है। और पढें: Free Fire Max खेलते वक्त फॉलो करें ये टिप्स, लास्ट जोन की फाइट में मिलेगी जीत

स्कोप

फ्री फायर मैक्स में नए प्लेयर्स बिना स्कोप के दुश्मन पर फायर करते हैं। इसका नतीजा यह निकलता है कि विरोधी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता और वह पलतवार करके प्लेयर को नॉक आउट कर देता है। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। इसकी बजाय नए गेमर्स को मिड और लॉन्ग रेंज की फाइट में स्कोप का जरूर उपयोग करना चाहिए। इससे हेडशॉट लगाने में आसानी होगी।

स्थिर रहने का प्रयास करें

बिगनर्स को गरेना फ्री फायर मैक्स में शूट करने के दौरान स्थिर रहना चाहिए। इससे सटीकता बेहतर होती है और सही निशाना लगाना आसान हो जाता है। साथ ही, हेडशॉट भी सटीक लगने लगते हैं। इससे लॉन्ग रेंज की फाइट को भी जीता जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।