Free Fire MAX में मिल रहे 4 Bundle, गेम में आया नया इवेंट

Free fire MAX RAMADAN Ring इवेंट प्लेयर्स को कुल 4 बंडल दे रहा है। यह इवेंट गेम में कई दिनों तक लाइव रहेगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 22, 2025, 11:39 AM (IST)

Garena Free Fire MAX में कई इवेंट चल रहे हैं। प्लेयर्स इन इवेंट के जरिए एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। गेम में एक नया इवेंट आया है। RAMADAN ring इवेंट में प्सेयर्स को एक या दो नहीं बल्कि चार बंडल मिल रहे हैं। हालांकि, इस इवेंट को एक लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इसका मतलब है कि रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Garena Free Fire MAX RAMADAN Ring Event

Garena Free Fire MAX RAMADAN Ring इवेंट गेम में अगले 23 दिनों के लिए लाइव है। गेमर्स के पास स्पिन करके रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। बता दें कि गेमर्स को इस लक रॉल में स्पिन करने पर सीधा रिवॉर्ड नहीं मिल रहा है। उन्हें स्पिन करके पहले Universal Ring Token कलेक्ट करने होंगे। उसके बाद वे टोकन को रिडीम करके रिवॉर्ड पा सकेंगे। सभी बंडल के लिए अलग-अलग संख्या में टोकन की जरूरत होगी। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

गेमर्स को रिवॉर्ड में Timbered Blooms Bundle, Timbered Blossoms Bundle, Glistening Beauty Bundle और Glistening Majesty Bundle मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

कितने टोकन में मिलेगा कौन सा बंडल?

  • Timbered Blooms Bundle पाने के लिए 200 रिंग टोकन
  • Timbered Blossoms Bundle के लिए 120 रिंग टोकन
  • Glistening Beauty Bundle के लिए 120 टोकन
  • Glistening Majesty Bundle के लिए 120 टोकन

स्पिन की कीमत

  • एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है।
  • 10 + 1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है।

कैसे करें एक्सचेंज?

  • फ्री फायर मैक्स ओपन करने के बाद लॉबी में लेफ्ट साइड पर Luck Royale का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही लेफ्ट साइड में सारे लक रॉयल की लिस्ट आ जाएगी।
  • आपको RAMADAN Ring पर क्लिक करना है।
  • अब इवेंट पेज आ जाएगा। यहां से आप स्पिन करके टोकन पा सकेंगे।
  • फिर इवेंट पेज पर राइट साइड में एक्सचेंज सेंटर होगा।
  • यहां से आप टोकन को एक्सचेंज करके रिवॉर्ड हासिल कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।