Free Fire Max में Gold Royale Voucher और Loot Box मिल रहा फ्री, ऐसे पाएं

Free Fire Max Max Mayhem इवेंट का आज आखिरी दिन है। इसमें मिल रहे गोल्ड वाउचर और लूट बॉक्स को पाने का आखिरी मौका है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 13, 2026, 12:49 PM (IST)

Free Fire Max में शानदार इवेंट्स लाइव हैं। इनमें से एक Max Mayhem है। इसमें गोल्ड रॉयल वाउचर और स्पेशल लूट बॉक्स मिल रहा है। इसके साथ, EXP कार्ड भी दिया जा रहा है, जिसे बिना डायमंड के प्राप्त किया जा सकता है। इससे डायमंड की बचत होगी और एक्सपीरियंस बेहतर होगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और एक्सक्लूसिव आइटम मुफ्त में क्लेम करना चाहते हैं, तो यहां बताया गया इवेंट आपके लिए है। इसमें टास्क परफॉर्म करके रिवॉर्ड्स अपने नाम किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इवेंट की पूरी डिटेल और ईनाम पाने का तरीका... और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Max Mayhem

फ्री फायर मैक्स का Max Mayhem टास्क आधारित इवेंट है। इसमें गोल्ड रॉयल वाउचर से लेकर लूट बॉक्स-जस्ट टेकिंग ए नैप मिल रहा है, जिन्हें टास्क पूरा करके अनलॉक किया जा सकता है। इसके लिए आपको डायमंड इस्तेमाल नहीं करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Rewards

  • Gold Royale Voucher
  • 50% EXP Card
  • Loot Box-Just Taking a Nap....

Tasks

  • CS रैंक मैच में 6000 डैमेज करने पर तीन गोल्ड रॉयल वाउचर मिल रहे हैं।
  • CS रैंक मैच में 12000 डैमेज करने पर तीन दिन के लिए EXP Card दिया जा रहा है।
  • CS रैंक मैच में 18000 डैमेज करने पर Loot Box-Just Taking a Nap... मिल रहा है।

कैसे करें रिवॉर्ड क्लेम ?

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।
  • इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको एक्टिविटी सेक्शन में Max Mayhem इवेंट मिलेगा, उस पर टैप कीजिए।
  • फिर टास्क परफॉर्म करके दोबारा इस सेक्शन में आएं।
  • क्लेम बटन दबाएं।
  • इसके बाद आपको आपका ईनाम मिल जाएगा।

ईनाम पाने का आखिरी मौका

गरेना फ्री फायर मैक्स के Max Mayhem इवेंट को 9 जनवरी 2026 को लाइव किया गया था। आज यानी 13 जनवरी 2026 को इस इवेंट का आखिरी दिन है। यानी कि ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने का आखिरी मौका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।