Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 16, 2025, 09:42 AM (IST)
Free Fire Max को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए नया इवेंट आ गया है। यह Bailalo Rocky है। इसमें यूनिक म्यूजिक वाला एक्सक्लूसिव इमोट (Emote) मिल रहा है, जिसे बहुत कम डायमंड में पाया जा सकता है। इसके अलावा, आर्मर क्रेट, वेपन लूट क्रेट और पेट फूड जैसे गेमिंग आइटम को भी क्लेम करने का चांस मिल रहा है। चलिए यहां विस्तार से जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट और रिवॉर्ड पाने का तरीका… और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Grand Slam बंडल और Shuffling इमोट, जल्दी करें Unlock
Free Fire Max का Bailalo Rocky एक Faded Wheel इवेंट है। इसमें Bailalo Rocky, Tinhead, पेट फूड और लूट बॉक्स न्यू ईयर जैसे ढेरों आइटम इनाम के तौर पर मिल रहे हैं। इनके साथ बैकपैक और सप्लाई क्रेट को भी अनलॉक किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 12 March 2026: गेमर्स के लिए आए लेटेस्ट कोड, रिडीम कर पाएं एक्सक्लूसिव आइटम
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Moon Flip इमोट
फ्री फायर मैक्स के इस तरह के इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होता है, जिसके लिए डायमंड लगते हैं। Bailalo Rocky की बात करें, तो इसमें स्पिन करने के लिए सबसे पहले रिवॉर्ड लिस्ट में उन दो आइटम का चयन करना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे।
अब आपको स्क्रीन पर स्पिन बटन नजर आएगा, जिसे 9 डायमंड में स्पिन किया जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा नहीं पाया जा सकेगा। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको Bailalo Rocky इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. स्पिन बटन पर क्लिक करके स्पिन करें।
5. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।