Free Fire Max में Dream Reverie बैकपैक फ्री पाने का आखिरी मौका, अभी करें Claim

Free Fire Max में शानदार Backpack-Dream Reverie बैकपैक मिल रहा है। इसके साथ Snoozing Yeti और MAC10 Frozen Platinum Loot Crate भी दी जा रही है। इन सभी को फ्री में पाने का आखिरी मौका है।

Published By: ajay verma | Published: Dec 31, 2025, 11:01 AM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए शानदार Frosty Countdown इवेंट चल रहा है। आज इस शानदार गेमिंग इवेंट का आखिरी दिन है। इसमें मिल रहे धमाकेदार रिवॉर्ड्स जैसे बैकपैक, वेपन लूट क्रेट आदि को पाने का लास्ट चांस है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और बैकपैक जैसे रिवॉर्ड्स पाना चाहते हैं, तो आपके पास आखिरी मौका है। हम आपको यहां इवेंट की पूरी डिटेल देने के साथ ईनाम जीतने का पूरा तरीका बताएंगे। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Free Fire Max Frosty Countdown

फ्री फायर मैक्स में Frosty Countdown इवेंट लाइव है। इसमें Snoozing Yeti से लेकर Dream Reverie बैकपैक तक मिल रहा है, जिन्हें क्लेम करने के लिए टास्क परफॉर्म करना होगा। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इनसे प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का चांस मिलता है। साथ ही, डायमंड की बचत होती है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Prizes

  • Snoozing Yeti
  • MAC10 Frozen Platinum Loot Crate
  • Backpack-Dream Reverie

Tasks

फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें मिलने वाले ईनाम को टास्क परफॉर्म करके क्लेम किया जा सकता है। नीचे इवेंट के टास्क बताए गए हैं : और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

  • टास्क 1. BR/CS रैंक्ड मैच में दो बार जीत हासिल करने पर Snoozing Yeti मिल रहा है।
  • टास्क 2. BR/CS रैंक्ड मैच में 4 बार बोयाह प्राप्त करने पर MAC10 Frozen Platinum वेपन लूट क्रेट दी जा रही है।
  • टास्क 3. BR/CS रैंक्ड मैच में 7 बार जीतने पर Dream Reverie बैकपैक दिया जा रहा है।

ऐसे पाएं रिवॉर्ड्स

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लीजिए।

2. होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।

3. विंटर ड्रीमलैंड टैब पर क्लिक कीजिए।

4. आपको Frosty Countdown इवेंट मिलेगा।

5. यहां टास्क के आगे बने क्लेम बटन पर टैप करिए।

6. इसके बाद रिवॉर्ड आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा।

FAQs

1. फ्री फायर मैक्स में टास्क बेस्ड इवेंट लाइव क्यों किए जाते हैं ?

Ans. फ्री फायर मैक्स में अधिकतर गेमर्स ऐसे हैं, जिनके पास ज्यादा डायमंड नहीं होते हैं। ऐसे खिलाड़ियों के लिए टास्क बेस्ड इवेंट लाइव किए जाते हैं। इनसे डायमंड की बचत होती है और प्रीमियम आइटम मिलते हैं।

2. फ्री फायर मैक्स को कब लाइव किया गया था ?

Ans. गेम मेकर गरेना ने साल 2021 में फ्री फायर मैक्स को लॉन्च किया था। यह फ्री फायर का भारतीय वर्जन है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।