Free Fire Max में 1000 Gold और Jujutsu Kaisen ग्लू वॉल स्किन मिल रही Free, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में शानदार इवेंट चल रहा है। यह The Honored One है। इसमें 1000 Gold और Jujutsu Kaisen ग्लू वॉल स्किन मिल रही है, जिसे फ्री में क्लेम किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 29, 2026, 10:01 AM (IST)

Free Fire Max और Jujutsu Kaisen सीरीज के कोलैब्रेशन से नए कैरेक्टर Morse की एंट्री हुई है। गेम मोड्स में Neon City लाइव हुई है। इसके साथ नए-नए गेमिंग इवेंट भी आयोजित किए गए हैं। इन सभी में एक्सक्लूसिव एवं प्रीमियम गेमिंग आइटम्स रिवॉर्ड्स के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनके उपयोग से मैच जीतने में मदद मिलती है। साथ ही, कैरेक्टर को यूनीक स्टाइल मिलता है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और गेमिंग इवेंट में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह गेमिंग आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां फ्री फायर मैक्स के The Honored One इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप 1000 गोल्ड और रेयर Jujutsu Kaisen ग्लू वॉल स्किन को मुफ्त में क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

Free Fire Max The Honored One

Free Fire Max का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। आसान शब्दों में कहें, तो इस इवेंट में मिलने वाले टास्क को पूरा करके रिवॉर्ड्स अनलॉक किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस इवेंट की शुरुआत 23 जनवरी को हुई थी। यह 13 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

इवेंट में मिलने वाले इनाम

  • 1000 Gold
  • Divine Dog: Totality
  • Tactical Market Play Card
  • Jujutsu Kaisen Gloo Wall Skin

टास्क

  • BR मोड के Unlimited Void में दो बार जीतने या फिर 12 विरोधियों को नॉक आउट करने पर 1000 गोल्ड व Divine Dog: Totality मिल रही है।
  • BR मोड के Unlimited Void में दस बार जीतने या फिर 50 विरोधियों को नॉक आउट करने पर Tactical Market Play Card दिया जा रहा है।
  • BR मोड के Unlimited Void में 21 बार जीतने या फिर 110 विरोधियों को नॉक आउट करने पर Jujutsu Kaisen स्किन दी जा रही है।

कैसे करें रिवॉर्ड क्लेम ?

इवेंट से आसानी से रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है। नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें :-

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
  • इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • The Honored One इवेंट पर टैप कीजिए।
  • टास्क पढ़कर गेम में परफॉर्म करें।
  • फिर इस सेक्शन में दोबारा आएं।
  • क्लेम बटन दबाएं।
  • इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।