BGMI की Solo vs Squad फाइट में नहीं मिल रही जीत, अपनाएं ये टिप्स
BGMI में अक्सर Solo vs Squad फाइट्स देखने को मिलती हैं। इनमें जीतना बहुत मुश्किल होता है। यदि आप भी फाइट हार जाते हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी। यहां आपको कुछ टिप्स मिलेंगे, जिससे जीतने में मदद मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Oct 21, 2024, 10:38 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में स्क्वाड के साथ खेलने पर भी अंत तक बने रहना बहुत मुश्किल होता है। यह कार्य तब सबसे ज्यादा कठिन हो जाता है, जब आप सोलो यानी अकेले खेल रहे हो। इस दौरान नॉक आउट होने का खतरा बना रहता है। हम इस आर्टिकल में खास टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप Solo Vs Squad मैच में जीत दर्ज कर पाएंगे।
लूट
BGMI में Solo Vs Squad मैच जीतने के लिए सही वेपन और अटैचमेंट का होना बहुत जरूरी है। जब भी गेम अकेले खेलें, तो सबसे क्लोज और लॉन्ग रेंज की फाइट के लिए गन जरूर कलेक्ट करें। साथ ही, एमुनेशन, हीलिंग आइटम और ग्रेनेड भी जरूर कलेक्ट करें। इससे गेम में सर्वाइव करने और जीतने में सहायता मिलेगी।
टैक्टिकल प्ले
सोलो बनाम स्क्वाड फाइट में कई प्लेयर्स का सामना एक साथ करना पड़ता है। इस दौरान आपके बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए आप प्लाइंग के साथ खेलें। स्क्वाड की लड़ाई से दूर रहे और अकेले विरोधियों को अपना शिकार बनाएं।
लोकेशन
लंबे समय से आप अगर एक ही लोकेशन पर हैं, तो आपको कोई भी आसानी से टारगेट कर सकता है। इसलिए अपनी लोकेशन बदलते रहें। इससे विरोधियों के लिए आपको ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो जाएगा और आप आसानी से दुश्मन स्क्वाड के मेंबर्स को बाहर कर पाएंगे।
शांत रहें
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई में अक्सर देखा गया है कि Solo vs. Squad मैच काफी इंटेंस हो जाते हैं। इस स्थिति में पैनिक बिल्कुल भी न करें। इस दौरान शांत रहें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे।
कवर
सोलो बनाम स्क्वाड फाइट के दौरान आसपास मौजूद बिल्डिंग या फिर पत्थर की कवर जरूर लें। इससे आप खुद को दुश्मन के हमले से बचा सकेंगे और आपको हील करने का समय मिल जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।