BGMI में बनना है बनना है Sniping King, अभी फॉलो करें गेम-चेंजिंग टिप्स

BGMI में लॉन्ग-रेंज की फाइट जीतने के लिए Sniper गन का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। यहां कुछ Sniping Tips दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके खुद को Pro Sniper में तब्दील किया जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: May 30, 2025, 12:30 PM (IST)

BGMI यानी Battlegrounds Mobile India को पहचान की जरूरत नहीं है। यह भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाला मल्टीप्लेयर गेम है। इसमें विरोधियों को नॉक आउट करके आगे बढ़ना पड़ता है। इस दौरान क्लोज, मिड और लॉन्ग रेंज फाइट देखने को मिलती हैं। इनमें जीत अपने नाम करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर आप बीजीएमआई खेलते हैं और लंबी दूरी की लड़ाई में हार जाते हैं, तो यह गेमिंग गाइड आपके लिए है। हम आपको यहां काम के Sniping Tips देने जा रहे हैं, जिससे आपके गेमिंग स्किल में सुधार होगा और आप Pro Sniper बन जाएंगे। आइए जानते हैं... और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन

BGMI Sniping Tips

स्कोप

BGMI में 8x स्कोप मिलता है। लंबी दूरी की फाइट के दौरान इस आइटम का जरूर इस्तेमाल करें। इससे आपको सही निशाना लगाने में आसानी होगी और दुश्मन भी जल्दी गेम से बाहर हो जाएगा। और पढें: BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

हाई लोकेशन

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में अलग-अलग प्रकार के मैप मौजूद हैं। इनमें पहाड़ और लंबी इमारतें जैसी हाई लोकेशन होती हैं, जहां लॉन्ग-रेंज की फाइट को जीता जा सकता है। इन लोकेशन पर होने से दुश्मन को ट्रैक करने और निशाना लगाने में आसानी होती है। इसलिए जब भी लंबी दूरी की लड़ाई में एंगेज हो, तो ऊंची लोकेशन पर पहुंचाने का प्रयास करें। इससे आप दुश्मन से एक कदम आगे रहेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

कवर

Sniper से फायर की गई बुलेट आर्मर को भेदने में सक्षम होती है। इस वजह से हेल्थ 80 से 90 प्रतिशत तक कम हो जाती है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखने के लिए फायर करने के बाद कवर जरूर लें। इससे आपको खुद को हील कर पाएंगे। साथ ही, दुश्मन के हमले से भी बच जाएंगे।

हेडशॉट

बीजीएमआई में स्कोप इस्तेमाल करना और कवर लेना जितना जरूरी है, उतना ही हेडशॉट लगाना भी अनिवार्य है। इससे कम समय में ज्यादा किल निकाले जा सकेंगे और आपके स्किल में भी सुधार होगा। इसलिए गेम में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट लगाने का अभ्यास करें, जिससे आपके लिए जीतना आसान हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।