BGMI 4.5 update: इस बार गेम में होंगी Ferrari की स्पोर्ट्स कारें, इस तारीख से शुरू होगा इवेंट

बीजीएमआई 4.5 अपडेट में पहली बार फरारी की शानदार स्पोर्ट्स कारें नजर आएंगी। इसके साथ नई थीम, नए फीचर्स और खास रिवॉर्ड्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा ये इवेंट...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 08, 2026, 07:43 PM (IST)

KRAFTON India ने ऐलान किया है कि आने वाले BGMI 4.5 अपडेट में Ferrari की कारें देखने को मिलेंगी। ये पहली बार होगा कि इटली की स्पोर्ट्स कार कंपनी इस गेम का हिस्सा बनेगी। आपको बता दें ये इवेंट 16 जुलाई से शुरू होकर 7 सितंबर के बीच आयोजित होगा। इस कोलैबोरेशन में गेमर्स को फरारी की चार धांसू कारें, नए थीम वले इवेंट, एक्सक्लूसिव इन-गेम रिवॉर्ड्स और कई खास चीजें मिलेंगी। कंपनी के अनुसार, ये भारत के 26 करोड़ से ज्यादा BGMI प्लेयर्स के लिए अब तक बड़ा अपडेट होगा।

कौन-से फरारी मॉडल मिलेंगे?

इस अपडेट में फरारी कंपनी की चार मॉडल्स मिलेंगे, जिसमें...

  • Ferrari Roma
  • Ferrari Purosangue
  • Ferrari LaFerrari
  • Ferrari SF90 XX Spider

क्राफ्टन इंडिया का कहना है कि इन सभी कारों का डिजाइन और लुक गेम के अंदर बिल्कुल रियल फरारी जैसा लगेगा। साथ में गेमर्स को इस कार कंपनी के कई सिग्नेचर कलर्स देखने को मिलेंगे।

कारों के अलावा गेम में और क्या मिलेगा?

फरारी कारों के अलावा BGMI 4.5 अपडेट में कई खास फीचर्स मिलेंगे। जैसे...

फरारी कारों के साथ फोटो लेने के लिए खिलाड़ियों को खास Ferrari-themed Photo Zone मिलेगा।

गेम में दोस्तों के साथ मिलकर स्क्रीनशॉट और वीडियो बनाने के लिए इसमें Teammate Animations भी मिलेंगे।

इन नए फीचर्स के साथ यह कोलैबोरेशन बीजीएमआई का अब तक का सबसे बड़ा इंवेट में से एक माना जा रहा है।

क्या ये कारें फ्री में मिलेंगी?

आपको बता दें फरारी कारों का मजा उठाने के लिए इनको गेम के अंदर ही खरीदना होगा। यानी ये कारें फ्री में उपलब्ध नहीं होंगी। यह खास कोलैबोरेशन वाला इवेंट 16 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक चलेगा, और इन्हें अनलॉक करने के लिए लगभग दो महीने का समय मिलेगा। फिलहाल क्राफ्टन इंडिया ने इन कारों की कीमत या खरीदारी से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इन सभी डिटेल्स का जल्दी बता दी जाएंगी।

इस कोलैबोरेशन की जानकारी कहां मिलेगी?

क्राफ्टन इंडिया के अनुसार, इस कोलैबोरेशन का ट्रेलर, इवेंट शेड्यूल और नए अपडेट्स जल्द ही BGMI के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर आ जाएंगे। फैंस को उम्मीद है कि BGMI 4.5 अपडेट और Ferrari इवेंट एक साथ रोलआउट होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।