Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 17, 2024, 08:48 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में Deepika Padukone की एंट्री हो गई है। गेम में नया Dipika Spin आ गया है। इस इवेंट में गेमर्स को दीपिका पादुकोण थीम वाले कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट के नाम से ही पता चल गया है कि गेमर्स को ये आइटम पाने के लिए स्पिन या ड्रॉ करना होगा। हालांकि, स्पिन पर डिस्काउंट मिल रहा है। गेमर्स आधी से भी ज्यादा कम कीमत में UC खर्च करके ड्रॉ कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें इवेंट में कुछ तय संख्या में ड्रॉ करने पर अलग रिवॉर्ड मिल रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: BGMI 4.3 Update की अहम डिटेल लीक, जानें कब होगा रिलीज और क्या होंगे नए बदलाव
Battlegrounds Mobile Inida में Dipika Spin आज यानी 17 अक्टूबर, 2024 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 13 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इस बीच गेमर्स स्पिन करके रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: क्या है BGMI Career Mode? जानें कैसे बनाएं अपनी Skill Report!
स्पिन पर डिस्काउंट मिल रहा है। एक स्पिन की कीमत 40 की जगह केवल 10 UC है। वहीं, प्लेयर्स 10 ड्रॉ को केवल 360 UC खर्च करके पा सकते हैं। और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल