Battlegrounds Mobile India (BGMI) का नया इवेंट, मिलेंगे जबरदस्त रिवॉर्ड्स

Battlegrounds Mobile India (BGMI) में नया इवेंट चल रहा है। इसका नाम Prize Path है। इसमें प्लेयर्स को शानदार आइटम्स रिवॉर्ड्स के रूप में मिलेंगे। इसके लिए प्लेयर्स को UC खर्च करने होंगे।

Published By: ajay verma | Published: Feb 08, 2024, 03:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • BGMI में नया इवेंट आया है।
  • इसका नाम Prize Path है।
  • इसमें प्लेयर्स को जबरदस्त रिवॉर्ड्स मिलेंगे।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने हाल में 3.0 अपडेट रिलीज किया था, जिसके साथ गेम में कई यूनीक इवेंट्स ऐड किए गए। इन ही में से एक Prize Path इवेंट है। इसमें कई लेवल हैं, जिन्हें पूरा करने पर बाइक, आउटफिट और स्किन जैसे शानदार आइटम्स इनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। हालांकि, इसके लिए आपको UC खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि यूसी इन-गेम करेंसी है, जिन्हें असली पैसों से खरीदा जा सकता है। आइये नीचे खबर में जानते हैं इवेंट से जुड़ी हर डिटेल। और पढें: Krafton ने BGMI में लॉन्च किया क्रिकेट मिनीगेम, जानें कैसे खेलें और क्या मिलेंगे रिवॉर्ड

खर्च करने होंगे इतने UC

BGMI के नए इवेंट प्राइस पाथ में प्लेयर्स को मिशन अनलॉक करने के लिए 600UC खर्च करने होंगे। हर मिशन को पूरा करने पर कुछ Prize Path प्वाइंट मिलेंगे, जिन्हें इवेंट स्टोर पर जाकर रिडीम किया जा सकता है। इन प्वाइंट को रिडीम करने पर निश्चित तौर पर धमाकेदार रिवॉर्ड्स मिलेंगे। और पढें: BGMI में आई नई क्रेट, गन स्किन के साथ धांसू Silent Agent सेट पाने का मौका

किस मिशन पर कितने प्वाइंट मिलेंगे ?

1. 60 मिनट गेम में बिताने पर 50 प्राइस प्वाइंट मिलेंगे। और पढें: BGMI में Demon Lord Rimuru Set पाने का मौका, Tensura Crate इवेंट की एंट्री

2. क्लासिक मोड में गाड़ी चलाते समय एक विरोधी को मारने पर 60 प्वाइंट मिलेंगे।

3. Arena मोड में 1200 डैमेज करने पर 60 प्वाइंट दिए जाएंगे।

4. क्लासिक मोड में पांच मैच खेलने पर 100 प्वाइंट मिलेंगे।

5. गेम में 120 मिनट तक बिताने पर 100 प्वाइंट दिए जाएंगे।

6. क्लासिक मोड में 6 एयर ड्रॉप ओपन करने पर 60 प्वाइंट मिलेंगे।

रिवॉर्ड लिस्ट

Level 1: Line Friends Dragon Brown Set and Cover

Level 5: Line Friends Parachute

Level 9: Line Friends Brown Helmet

Level 10: Line Friends Pan Skin

Level 14: Line Friends Plane Finish

Level 15: Line Friends Dragon Cony Set and Cover

Level 19: Line Friends Glider Skin

Level 20: Line Friends Lovey Dovey 2-Seat Motorcycle Skin

इवेंट में पार्टीसिपेट करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप :-

1. अपने मोबाइल में BGMI ओपन करें।

2. होम स्क्रीन के राइट साइड में बने इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. यहां आपको टॉप पर प्राइस पाथ इवेंट दिखाई देगा।

4. उस पर क्लिक करके आप इवेंट में भाग ले सकते हैं।

हाल में लॉन्च हुआ नया गेम

बीजीएमआई मेकर क्राफ्टन (Krafton) ने हाल में Garuda Saga गेम को लॉन्च किया था। इस मोबाइल गेम को भारतीय थीम दी गई है। इसका गेमप्ले शानदार है। इसमें 19 चैप्टर हैं, जिनमें आपको राजा अल्लू को नरक से भागने में मदद करनी है। इस गेम को गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) से डाउनलोड किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।