BGMI में आई नई क्रेट, गन स्किन के साथ धांसू Silent Agent सेट पाने का मौका
BGMI (Battlegrounds Mobile India) की Silent Agent क्रेट आ गई है। इसमें साइलेंट एजेंट सेट जैसे धमाकेदार रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं, जिन्हें यूज करने से शानदार लुक के साथ मैच जीतने में मदद मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Feb 12, 2025, 11:39 AM (IST)
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में गेमर्स के लिए नई क्रेट लाई गई है। यह Silent Agent क्रेट है। इससे शानदार निंजा लुक वाला साइलेंट एजेंट सेट के साथ-साथ रेडहुड लोटस सेट और गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, क्रेट से ग्लासेस और क्लासिक क्रेट कूपन स्क्रैप जैसे आइटम भी पाएं जा सकते हैं।
BGMI Silent Agent Crate
बीजीएमआई में साइलेंट एजेंट क्रेट एक्टिव है। इसमें Silent Agent कवर, मास्क, रेडहुड लोटस सेट और एफएम/एएम हेलमेट जैसे कई शानदार कॉस्मेटिक आइटम मिल रहे हैं। इनका उपयोग करके आप खुद को गेम में दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। यदि आप इन सेट को पाना चाहते हैं, तो हम आपको क्रेट ओपन करने का पूरा तरीका बताएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि क्रेट कितने में ओपन की जा सकेगी।
मिल रहे ये रिवॉर्ड्स
इतने UC होंगे खर्च
बीजीएमआई की इस क्रेट को ओपन करने के लिए गेमर्स को UC खर्च करने होंगे। इस क्रेट को एक बार ओपन करने के लिए 12UC और 10 बार ओपन करने के लिए 540UC इस्तेमाल करने होंगे। हर बार स्पिन करने पर UC की कीमत बढ़ जाएगी।
कैसे ओपन करें क्रेट
- अपने स्मार्टफोन में BGMI ओपन करें।
- होम स्क्रीन के राइट कॉर्नर में बने क्रेट बटन पर टैप करें।
- यहां आपको 'Silent Agent' क्रेट दिखाई देगी। अब उस पर क्लिक करें।
- फिर ओपन वन्स पर टैप करें।
- इस तरह क्रेट ओपन हो जाएगी और आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।