Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Sep 11, 2024, 02:06 PM (IST)
Smartwatch with Camera on Amazon: स्मार्टवॉच का ट्रेंड यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस वजह से स्मार्टवॉच कंपनियां अब वॉच में एक से बढ़कर एक नए फीचर्स लेकर आती रहती हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग व हेल्थ फीचर्स के साथ अब आपको स्मार्टवॉच में कैमरा फीचर भी मिलने वाला है। इन कैमरा के साथ आप अपने दोस्तों व परिवारवालों को वीडियो कॉल करने के साथ-साथ स्पेशल मूवमेंट को भी कैप्चर कर सकेंगे। खास बात यह हैकि इन स्मार्टवॉच को आप घर बैठे Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
Fire-Boltt Snapp Smart Watch को Amazon से 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस वॉच पर 1250 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो Fire-Boltt की इस स्मार्टवॉच में हाई-क्वालिटी का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसके जरिए आप अपनी फोटो ले सकेंगे। साथ ही इस वॉच में 4G nano-SIM स्लॉट दिया गया है। इसमें 54.1mm AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी 1000mAh की है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग व 2GB/4GB RAM जैसे फीचर्स मिलते हैं। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
TOUCH 18 4G Volte Smartwatch को Amazon से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस वॉच पर बैंक कार्ड के जरिए 1250 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच कैमरा फीचर दिया गया है। इसके अलावा, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ फीचर्स व स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इस वॉच को iOS व Android डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।
Punnk Funnk Present Smart Kids LBS Location Tracking Watch को अमेजन से 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह एक किड्स वॉच है। इस वॉच में भी कैमरा फीचर मिलता है, जिसके जरिए पैरेंट्स अपने बच्चों को वीडियो कॉल करके उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। इसमें ब्लूटूथ, SOS जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।