OPPO F33 Pro 5G: 7000mAh बैटरी वाले फोन की सेल हुई लाइव, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
OPPO F33 Pro 5G की बिक्री शुरू हो गई है। यानी कि अब इस स्मार्टफोन को बंपर डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इस हैंडसेट को हाल ही में पेश किया गया था।
Published By: ajay verma | Published: Apr 23, 2026, 10:39 AM (IST)
OPPO F33 Pro 5G कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसकी सेल आज यानी 23 अप्रैल से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस फोन पर बंपर बैंक डिस्काउंट से लेकर किफायती EMI तक दी जा रही है। इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और Dimensity 6360 MAX चिपसेट मिलती है। इसके साथ हैंडसेट में 256GB स्टोरेज, फास्ट चार्जिंग से लैस 7000mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
कीमत और डिस्काउंट
ओप्पो का यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस डिवाइस के 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 40,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट और 1800 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। साथ ही, 9 महीने के लिए 3800 रुपये की EMI और 36,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
OPPO F33 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो एफ33 प्रो में 6.57 इंच का FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 2372 x 1080 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 6360 MAX ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, Arm Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए मोबाइल फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 2MP का डेप्थ लेंस मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।
फ्रंट कैमरा और बैटरी
इस मोबाइल फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का कैमरा दिया गया है। इससे 1080p 30fps वीडियो शूट की जा सकती है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।
कनेक्टिविटी
कंपनी ने एफ33 प्रो में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, 4जी VoLTE, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है। इस फोन को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है। इसकी डायमेंशन 158.38 ×75.15×8.3mm है। इसका वजन 194 ग्राम है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।