Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट

Motorola के फोल्डेबल फोन की बिक्री आज से शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन को 10,000 से ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 चिप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: ajay verma | Published: May 20, 2026, 02:46 PM (IST)

Motorola Razr Fold Sale Live: मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन रेजर फोल्ड की सेल शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। इस स्मार्टफोन पर 10 हजार से ज्यादा की छूट दी जा रही है। इसके साथ एक्सचेंज डील और EMI का भी विकल्प मिल रहा है। मुख्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दी गई है। इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, फोल्डेबल फोन में फास्ट चार्जिंग से लैस 6000mAh की बैटरी और 50MP का कैमरा दिया गया है। और पढें: iPhone 17 से लेकर OnePlus 15 तक पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने के लिए लपक लें धांसू Offer

कीमत और ऑफर

Motorola के फोल्डेबल फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। इसका 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल 1.59,999 रुपये में मिल रहा है। इसके स्पेशल FIFA World Cup 26 एडिशन का प्राइस 1,69,999 रुपये है। इस पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 4000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही, 24 महीने के लिए 7223 रुपये की ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Razr Fold के स्पेसिफिकेशन

Category Specifications
Main Display 8.1-inch LTPO pOLED display
Main Display Resolution 2K resolution
Main Display Refresh Rate 120Hz
Display Features Dolby Vision, HDR10+ support
Peak Brightness 6200 nits
External Display 6.56-inch cover screen
External Display Refresh Rate 165Hz
External Display Resolution 2520 × 1080 pixels
Protection Corning Gorilla Glass Ceramic 3
Processor Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 octa-core chipset
GPU Adreno 829 GPU
RAM Up to 16GB
Storage Up to 512GB internal storage
Operating System Android 16
Rear Camera Setup 50MP Main + 50MP Ultra-Wide + 50MP Telephoto
Selfie Camera (Inner Display) 32MP
Selfie Camera (Outer Display) 20MP
Battery Capacity 6000mAh
Fast Charging 80W Turbo fast charging
Wireless Charging 50W wireless charging
Reverse Wireless Charging 5W wireless charging support
Security Features Fingerprint sensor, Face Unlock
Connectivity Wi-Fi, GPS, Bluetooth, NFC, USB Type-C
Dimensions (Open) 144.47 × 160.05 × 4.55 mm
Dimensions (Closed) 160.05 × 73.6 × 9.89 mm
Weight 243g

मोटोरोला रेजर फोल्ड में 8.1 इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2के और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसको Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिला है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है। इसके साथ 6.56 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 165 हर्ट्ज और रेजलूशन 2520×1080 पिक्सल है। इस पर सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic 3 ग्लास लगाया गया है।

इस स्मार्टफोन में पावर और परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 829 GPU दिया गया है। इसके साथ 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

OS और Camera

यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इंटरर्नल स्क्रीन में 32MP और आउटर स्क्रीन में 20MP का कैमरा मिलता है।

Battery

इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिलती है। इसके साथ 5 वॉट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिली है।

Other स्पेक्स

इस स्मार्टफोन में पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इस डिवाइस की ओपन होने पर डायमेंशन 144.47 x 160.05 x 4.55 mm और बंद होने पर 160.05 x 73.6 x 9.89 mm है। इसका वजन 243 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।