Follow Us on

iPhone 17 से लेकर OnePlus 15 तक पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने के लिए लपक लें धांसू Offer

iPhone 17 Vivo X300 Realme GT 8 Pro OnePlus 15 more 5g phones get upto 10925 discount offer: अमेजन और फ्लिपकार्ट से प्रीमियम फोन्स को खरीदने का बढ़िया मौका है। फोन्स पर भारी-भरकम छूट दी जा रही है।

zoom icon
18

Amazon-Flipkart

Amazon और Flipkart देश के दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म हैं। इन दोनों वेबसाइट पर Vivo, OPPO और Apple जैसे तमाम ब्रांड के अलग-अलग प्राइस रेंज के हजारों स्मार्टफोन मौजूद हैं, जिन पर शानदार डिस्काउंट डील ऑफर की जा रही हैं। साथ ही, नो-कॉस्ट EMI भी मिल रही है।

zoom icon
28

Smartphones on discount

अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर फिलहाल कोई सेल नहीं चल रही है, लेकिन फिर भी iPhone 17, Vivo X300 और OnePlus 15 जैसे पॉपुलर एवं प्रीमियम मोबाइल फोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इन्हें किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
38

Discount Deal

हम आपको अगली स्लाइड में चुनिंदा स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन और फ्लिपकार्ट से तगड़े डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल फोन्स को एक्सचेंज डील और EMI पर भी घर लाने का अवसर मिलेगा।

zoom icon
48

IPhone 17

आईफोन 17 ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत 82,900 रुपये है। इस पर कुल 6,995 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 3995 रुपये का कैशबैक और 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले, A19 चिप और 48MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 18MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
58

Vivo X300

वीवो एक्स 300 प्रीमियम फोन है, जिसकी कीमत 75,999 रुपये है। इस पर 3425 रुपये का कैशबैक और 7500 का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 200MP का कैमरा 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 6040mAh की है।

zoom icon
68

Oppo Reno15Pro mini 5G

अमेजन पर ओप्पो का यह स्मार्टफोन 59,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इस पर 5999 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर 2,109 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर 43,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। इसमें भी वीवो की तरह 200MP का कैमरा मिलता है। इसमें 6.32 इंच की स्क्रीन और MTK Dimensity 8450 चिपसेट दी गई है।

zoom icon
78

Realme GT 8 Pro

रियलमी जीटी 8 प्रो में 6.79 इंच का डिस्प्ले है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, इसमें 7000mAH की जंबो बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 72,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से 3000 के डिस्काउंट और 3500 रुपये के कैशबैक पर खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

OnePlus 15

OnePlus 15 को 7300mAh की बैटरी के साथ लाया गया है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप और 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट की स्क्रीन दी गई है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 77,999 रुपये है। यह अमेजन इंडिया पर अवेलेबल है। इस पर 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ 2,742 रुपये की ईएमआई भी दी जा रही है।