Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 06, 2025, 09:31 AM (IST)
Moto G86 Power 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते ही भारतीय मार्केट में उतारा है। यह फोन मिल्ट्री-ग्रेड MIL-STD-810H के साथ आता है। फोन के बैक पर वीगन लेदर दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-megapixel Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6,720mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यहां जानें फोन की कीमत, फीचर्स और सेल ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: आज से शुरू होगी Motorola के नए फोन की बिक्री, पहली सेल में मिलेगी 3550 रुपये की बंपर छूट
Moto G86 Power 5G फोन की सेल भारत में आज 6 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। इस फोन को आप Flipkart व कंपनी की साइट के जरिए खरीद सकेंगे। कीमत की बात करें, तो कंपनी ने 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस फोन में आपको Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर ऑप्शन मिलते हैं। ऑफर की बात करें, तो बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। और पढें: Motorola ने भारत समेत इन देशों में Android 17 Beta प्रोग्राम का किया ऐलान, मिलेगा ये सब फीचर्स
कंपनी ने फोन में 6.7 इंच का Super HD (1,220×2,712 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं, इस डिस्प्ले में 4500 Nits ब्राइटनेस मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। और पढें: लॉन्च से पहले Moto G77 और Moto G67 की इमेज आई सामने, रिवील हुए कलर
फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी 6,720mAh की है, जिसके साथ आपको 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। साथ ही फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड ड्यूरेबल है। फोन का डायमेंशन 161.21×74.74×8.6mm और भार 198 ग्राम का है।