JioMart की शानदार सेल कल से होगी शुरू, स्मार्टफोन समेत इन प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर
JioMart ने Mobiles and Electronics Fest सेल की घोषणा कर दी है। सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और स्मार्ट वॉच जैसे प्रोडक्ट्स पर बंपर ऑफर दिए जाएंगे।
Published By: ajay verma | Published: Feb 22, 2023, 01:14 PM (IST)
हाइलाइट
- JioMart ने Mobiles and Electronics Fest सेल की अनाउंसमेंट कर दी है।
- यह सेल 23 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2023 तक चलेगी।
- जियो की सेल के दौरान ग्राहकों को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा।
JioMart ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक फेस्ट (JioMart Mobiles and Electronics Fest) सेल डेट की अनाउंस कर दी है। यह शानदार सेल 23 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2023 तक चलेगी। इस दौरान स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और एयर कंडिशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट से लेकर सस्ती ईएमआई तक ऑफर की जाएगी। इसके अलावा, डिवाइसेज पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
बैंक ऑफर की डिटेल
जियो के अनुसार, ग्राहकों को Bank of Baroda, Federal और IDBI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, कैशबैक भी दिया जाएगा। हालांकि, सेल में मिलने वाले सभी ऑफर और डील का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
JioMart Mobiles and Electronics Fest Deals
Moto G42
मोटोरोला का यह एंट्री-लेवल डिवाइस है। सेल में यह फोन 10,499 रुपये की कीमत में मिलेगा। इस डिवाइस पर IDBI बैंक की तरफ से 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई भी मिलेगी। अब स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह मोबाइल फोन FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है।
Apple iPhone 13
जियो मार्ट की शानदार सेल में आईफोन 13 कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इस डिवाइस पर बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ती ईएमआई और तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन के साथ फ्री गिफ्ट वाउचर भी मिल सकते हैं।
अन्य डील और ऑफर
जियो की इस 3 दिन चलने वाली सेल में स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट, होम एंड किचन अप्लायंसेज और कपड़ों पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा सकता है। साथ ही, इन इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर से लेकर नो-कॉस्ट ईएमआई तक भी मिलेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शॉपिंग प्लेटफॉर्म जियो मार्ट में पिछले महीने ग्रेट रिपब्लिक डे सेल का आयोजन किया था, जिसमें ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। सेल दौरान सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, स्मार्ट वॉच और कपड़ों को खरीदा गया।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।