Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 05, 2026, 08:02 PM (IST)
iPhone 17e भारत में लॉन्च हो चुका है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन सेल 11 मार्च से शुरू होगी। नए किफायती आईफोन मॉडल आने के बाद मौजूदा बजट-फ्रेंडली iPhone 16e की कीमत में भारी गिरावट देखी गई है। जी हां, अभी आईफोन 16ई को आप Amazon के जरिए काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। आपको बता दें, Apple ने आईफोन 16ई को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 59,900 रुपये थी। हालांकि, अभी इस फोन की कीमत धड़ाम से गिर गई है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, ऑफर व खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: iPhone 17e का इंतजार खत्म, 48MP कैमरा और A19 चिप के साथ भारत में हुआ लॉन्च
जैसे कि हमने बताया Apple कंपने ने पिछले साल iPhone 16e को 59,900 रुपय में लॉन्च किया था। वहीं, अब इस फोन को आप Amazon से सिर्फ 52,390 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस पर बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। ऑफर के बाद इस फोन को आप महज 50,390 रुपये में खरीद सकेंगे। और पढें: iPhone 16e हुआ सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा यह धमाकेदार डिस्काउंट
वहीं, दूसरी तरफ iPhone 17e फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 64,900 रुपये की कीमत में पेश किया है। फोन की सेल भारत में 11 मार्च से शुरू होगी। और पढें: 2 मार्च को Apple देगा बड़ा सरप्राइज, ये नए प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
-6.1-inch Super Retina XDR OLED डिस्प्ले
-Apple A18 चिप
-8GB RAM व 128GB स्टोरेज
-48MP का कैमरा
फीचर्स की बात करें, तो iPhone 16e में आपको 6.1-inch Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 1200 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। आईफोन 16ई Apple A18 चिप से लैस है। कंपनी ने इसमें 8GB RAM व 128GB स्टोरेज दी है।
फोटोग्राफी के लिए आईफोन में सिंगल 48MP का कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी ने 12MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन की बैटरी 4005mAh की है, जिसके साथ आपको 4005mAh वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।