comscore

Best 6000mAh Battery Smartphones: 6000mAh जंबो बैटरी वाले बेस्ट फोन, कीमत 7,290 रुपये से शुरू

Best 6000mAh battery Smartphones: अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी बार-बार खत्म हो जाती है, तो यहां देखें 6000mAh बैटरी वाले तगड़े स्मार्टफोन की लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Nov 14, 2024, 03:23 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Best 6000mAh Battery on Amazon: स्मार्टफोन के दौर में हम दिन-भर अपने स्मार्टफोन पर लगे रहते हैं, ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होना आम बात है। अगर आपके फोन की भी बैटरी बार-बार खत्म हो जाती है, तो आपको बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीद लेना चाहिए। भारतीय मार्केट में कई स्मार्टफोन 6000mAh जंबो बैटरी के साथ आते हैं। खास बात यह है कि इन स्मार्टफोन को खरीदने में आपकी जेब भी खाली नहीं होगी। बजट के अंदर आपके कई धाकड़ ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। यहां देखें बेस्ट डील्स। news और पढें: 6000 रुपये से कम में खरीदें Tower Air Cooler, जून की गर्मी में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक

TECNO Spark 7

TECNO Spark 7 स्मार्टफोन के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 7,290 रुपये में खरीद सकते हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6.52 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio A25 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। news और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition

Samsung Galaxy M15 5G Prime Edition फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।

 

iQOO Z9x 5G

iQOO Z9x 5G फोन के 4GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource