comscore

Amazon Smart Saving Days Sale: Redmi फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, सेल में गिरी कीमत

Amazon Smart Saving Days Sale: अमेजन पर Smart Saving Days सेल 7 मार्च से शुरू हो गई है, जो कि 13 मार्च तक जारी रहेगी। सेल में Redmi फोन की कीमतें हुई धड़ाम। यहां देखें कुछ बेस्ट ऑप्शन।

Published By: Manisha | Published: Mar 09, 2025, 09:41 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Amazon Smart Saving Days Sale: अमेजन पर Redmi स्मार्टफोन को डेडिकेटेड सेल चल रही है। यह Smart Saving Days सेल है, जो कि 7 मार्च को शुरू हुई थी। यह सेल 13 मार्च तक जारी रहने वाली है। इस सेल के दौरान आप Redmi के विभिन्न स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकेंगे। यहां देखें बजट में आने वाले कुछ धमाकेदार ऑप्शन। news और पढें: 007 First Light के बाद बड़ा बदलाव, अब Amazon बनाएगा नए James Bond गेम्स

Redmi 13 5G

Redmi 13 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 17,999 रुपये लिस्ट है, जिसे आप अभी 11,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो फोन में FHD+ डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5030mAh की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। news और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर

 

Redmi 14C 5G

Redmi 14C 5G फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 12,999 रुपये लिस्ट है, जिसे आप अभी 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5160mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Redmi Note 14 5G

Redmi Note 14 5G फोन के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 12,999 रुपये लिस्ट है, जिसे आप अभी 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Mediatek Dimensity 7025 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5110mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource