Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 27, 2024, 12:10 PM (IST)
Image: OnePlus
Amazon Great Indian Festival Sale 2024 आज यानी 27 सितंबर, 2024 से सभी के लिए लाइव हो गई है। सेल कई धमाल ऑफर्स लेकर आई है। लैपटॉप से लेकर स्मार्ट टीवी तक, कई प्रोडक्ट को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। 40 हजार से कम वाले स्मार्टफोन को बंपर छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में OnePlus, Samsung और Vivo iQOO जैसे कंपनियों के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। आइये, इन पर मिल रहे ऑफर्स जानते हैं। और पढें: 50MP कैमरे वाला Samsung Galaxy M17 मात्र 492 रुपये महीने पर होगा आपका, यहां मिल रहा सुनहरा Offer
OnePlus के इस 5G स्मार्टफोन में 16GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 4500 nits पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दी गई है। इस फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। हैंडसेट 5500mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 100W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की कीमत 37,999 रुपये से शुरू है। SBI के कार्ड पर 1750 रुपये का डिस्काउंट है। साथ ही, फोन पर Jio Offer भी मिल रहा है। इसे 1,842 रुपये की मासिक किस्त पर भी खरीद सकते हैं। और पढें: Samsung Galaxy S26 खरीदने से पहले 5 ‘धुरंधर’ स्मार्टफोन जरूर देखें, वरना बाद में होगा पछतावा
Vivo की सब ब्रांड iQOO Neo9 Pro 5G में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। हैंडसेट 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 nits है। फोन में 5160mah की बैटरी मिलती है। फोन 11 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फोन की कीमत 35,999 रुपये से शुरू है। SBI के कार्ड पर 1500 का डिस्काउंट है।
सैमसंग के इस फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन 50MP के मेन कैमरे और 32MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन Android 14 पर बेस्ड OS पर रन करता है। इसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू है। अगर आप अपने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 4500 रुपये का अतिरिक्त ऑफ मिल रहा है। फोन को 1,939 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं।