Amazon Freedom Festival 2023: प्राइम मेंबर्स के लिए कल शुरू होगी सेल, कम कीमत में मिलेंगे ये होम अप्लायंस

Amazon Freedom Festival 2023 सेल प्राइम मेंबर्स के लिए कल दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। हालांकि, अब कंपनी ने कुछ होम अप्लायंस पर मिलने वाले ऑफर रिवील किए हैं। इनके बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Aug 02, 2023, 05:26 PM (IST)

हाइलाइट

  • Amazon Freedom Festival 2023 सेल प्राइम मेंबर्स के लिए कल से शुरू होने वाली है।
  • सेल के दौरान ग्राहक टीवी और फ्रिज जैसे होम अप्लायंस को सस्ते में खरीद सकेंगे।
  • अमेजन की यह सेल 8 अगस्त तक चलेगी।

Amazon Freedom Festival 2023 सेल 4 अगस्त से शुरू होने वाली है, लेकिन प्राइम मेंबर्स के लिए इस शानदार सेल को कल यानी 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लाइव कर दिया जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और फ्रिज तक पर धांसू ऑफर व डील दी जाएंगी। हालांकि, अब कंपनी ने कुछ होम अप्लायंस पर मिलने वाले ऑफर रिवील किए हैं, जिनके बारे में हम आपको इस खबर में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं... और पढें: OnePlus Nord 6 यहां हुआ 3000 रुपये सस्ता, कम दाम में मिलेगी 9000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे शानदार फीचर्स

Redmi 55 4K UHD Smart TV

रेडमी का यह स्मार्ट टीवी इस वक्त अमेजन पर 39,999 रुपये में बिक रहा है। हालांकि, सेल के दौरान आप टीवी को 32,999 रुपये में खरीद सकेंगे। आपको सेल में टीवी पर 6000 रुपये तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई दी जाएगी। फीचर पर नजर डालें, तो स्मार्ट टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में Dolby Audio सपोर्ट करने वाले 30W के स्पीकर और ओटीटी ऐप का एक्सेस मिलता है। और पढें: Lava Bold N2 Lite फोन की पहली सेल आज, जानिए कीमत और ऑफर यहां

LG Washing Machine

अमेजन पर इस समय एलजी की वॉशिंग मशीन 34,490 रुपये में मिल रही है। सेल के दौरान वॉशिंग मशीन को 32,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यह फ्रंट लोडेड वॉशिंग मशीन फूली ऑटोमेटिक है और इसकी कैपेसिटी 8 किलोग्राम है। इसको 5 स्टार रेटिंग है। इसका मतलब है कि यह बिजली की बचत करती है। इसमें बेबी केयर, कॉटन लार्ज और स्पोर्ट्स वेयर जैसे 10 वॉशिंग मोड्स दिए गए हैं। वहीं, इस वॉशिंग मशीन में Inverter Direct Drive टेक्नोलॉजी मिलती है।

LG 55 4k Smart LED TV

Amazon Freedom Festival 2023 सेल के दौरान एलजी के स्मार्ट टीवी को 41,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर बंपर डिस्काउंट व डील दी जाएंगी। हालांकि, अभी यह टीवी 43,990 रुपये में बिक रहा है। इस टीवी पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, टीवी पर सस्ती ईएमआई और 3000 से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस टीवी में ओटीटी ऐप के साथ 4के डिस्प्ले मिलता है। इसको HDR 10 Pro का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, टीवी में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Frost Free Double Door Refrigerator

अमेजन इंडिया की सेल में सैमसंग का यह डबल डोर फ्रिज 32,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी ग्राहक इस फ्रिज को 35,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसपर 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। साथ ही, फ्रिज पर किफायती ईएमआई और 2800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस रेफ्रिजरेटर ऑटो-डिफ्रॉस्ट की सुविधा दी गई है। इसमें Digital Invertor Compressor मिलता है। इसके अलावा, फ्रिज को 3 स्टार की रेटिंग मिली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।