Follow Us on

Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Oppo Reno16c 5G get upto 5600 discount on amazon india Vijay sales croma offer price in india specifications: ओप्पो रेनो 16सी लेटेस्ट फोन है, जो दमदार डिस्काउंट के साथ अमेजन से लेकर क्रोमा तक पर लिस्ट है।

zoom icon
18

Oppo Reno16c 5G Display

Oppo Reno16c में गेमिंग, मूवी और सोशल मीडिया यूज करने के लिए 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और ब्राइटनेस 600 निट्स है। इसका रेजलूशन 2372 × 1080 पिक्सल है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

zoom icon
28

Oppo Reno16c 5G Chipset

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए ओप्पो के इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस चिप के साथ Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। इतना ही नहीं डिवाइस में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

zoom icon
38

Oppo Reno16c 5G Camera

Oppo Reno16c में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का SC32HS सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। इससे 4के वीडियो शूट की जा सकती है।

zoom icon
48

Oppo Reno16c 5G Front Camera

इस मोबाइल फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया है। यह GC50F6 सेंसर है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इससे भी 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
58

Oppo Reno16c 5G Battery

ओप्पो रेनो 16सी को 7000mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसे 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 46,999 रुपये है।

zoom icon
68

Amazon India

Oppo Reno16c 5G अमेजन इंडिया पर 8+128, 8+256 और 12+256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। इन तीनों की कीमत क्रमश: 46,999 रुपये, 49,999 रुपये और 55,999 रुपये है। इस पर 5600 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 1969 रुपये की EMI मिल रही है। इस पर 36,300 का एक्सचेंज ऑफर भी है।

zoom icon
78

Vijay Sales

विजय सेल्स पर रेनो 16सी सिर्फ दो स्टोरेज ऑप्शन 8+128 और 12+256 जीबी में उपलब्ध है। इनकी कीमत 46,999 रुपये व 55,999 रुपये है। इस पर 5600 तक की छूट ऑफर की जा रही है। इस पर नो-कॉस्ट EMI भी है।

zoom icon
88

Croma

क्रोमा पर भी Oppo Reno16c 8+128, 8+256 और 12+256 जीबी स्टोरेज में मिल रहा है। इन वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये, 49,999 रुपये और 55,999 रुपये है। इन तीनों पर 5000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, 2,636 रुपये प्रति माह की EMI मिल रही है।