Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 15, 2024, 07:40 PM (IST)
Amazon Deal: मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा चिंता स्मार्टफोन को लेकर होती है। अगर आप भी बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को भीगने से बचाते-बचाते थक गए हैं, तो अब आपको IP रेटिंग वाले वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन खरीद लेना चाहिए। मार्केट में यूं तो कई IP रेटिंग वाले फोन हैं, लेकिन कई आईपी रेटिंग वाले फोन पानी की बूंदों से बचाते हैं, तो कुछ फोन को भीगने के बाद भी खराब नहीं होने देते। अगर आप वॉटरप्रूफ फोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए IP68 व IP69 रेटिंग वाले फोन बेस्ट रहेंगे। यहां देखें मार्केट में मिलने वाले कुछ बेस्ट ऑप्शन। और पढें: 6000 रुपये से कम में खरीदें Tower Air Cooler, जून की गर्मी में मिलेगी दिसंबर वाली ठंडक
Realme GT 6T स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP प्राइमरी व 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5500mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP65 रेटिंग दी गई है। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील
Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 30,999 रुपये में खरीदा सकते हैं। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP प्राइमरी व 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 रेटिंग दी गई है।
Redmi Note 13 Pro+ स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP प्राइमरी व 2MP का पोट्रेट सेंसर दिया गया है। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP69 रेटिंग दी गई है।