Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 26, 2026, 01:38 PM (IST)
Split AC Under 35000 on Amazon: गर्मी की सीजन शुरू हो चुका है। आप अपने लिए कम बजट में AC तलाश रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो खबर आपकी समस्या हल करने वाली है, क्योंकि हम आपको यहां अमेजन इंडिया पर उपलब्ध चुनिंदा Split AC के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इनमें आपको जबरदस्त कूलिंग, सेल्फ क्लीन, सेल्फ Diagnosis और एनर्जी सेविंग जैसे टॉप क्लास फीचर्स मिलेंगे। इन एसी को 35 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इन पर डिस्काउंट और किफायती EMI जैसी डील भी मिलेंगी। और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
Carrier के इस Split AC की कैपेसिटी 1टन है। इसे छोटे कमरे के लिए बनाया गया है। इसमें Flexicool inverter टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे कंप्रेशर हीट के हिसाब से खुद ब खुद स्पीड एडजस्ट करता है। इसमें की-फीचर्स के तौर पर स्मार्ट वाईफाई, Geo Fencing, वॉइस कंट्रोल, स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले और फास्टर कूलिंग दी गई है। इनके साथ ऑन-ऑफ टाइमर और स्लीप मोड जैसे स्पेक्स मिलते हैं। इसकी कीमत 33,990 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से 1500 की बैंक छूट व 1195 रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है। और पढें: 50 inch TV Under 25000: सस्ते में खरीदें 50 इंच स्क्रीन वाले टीवी, 25 हजार से कम होंगे खर्च
Acerpure Chill Neo का स्प्लिट एसी 1 टन का है। इस एसी को 5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह बिजली का इस्तेमाल कम करता है। प्रमुख फीचर्स की बात करें, तो एसी में ICE Blast मोड दिया गया है, जिससे ज्यादा कूलिंग मिलती है। यह मिड-साइज रूम के लिए बेस्ट है। इसमें सेल्फ क्लीन की सुविधा मिलती है। इसमें कॉपर कंडेनसर कॉइल का इस्तेमाल किया गया है। इसे अमेजन इंडिया से 34,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 1500 की छूट और 1,230 रुपये की EMI दी जा रही है।
ब्लू स्टार के इस एसी में वाईफाई दिया गया है, जिससे आप इसे कहीं से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका साइज 1 टन है। इसका उपयोग छोटे कमरे में किया जा सकता है। इसकी कूलिंग की क्षमता शानदार है। इसे 5 स्टार की रेटिंग मिली है। यानी कि बिजली कम खपत करता है। एसी में 4-वे एयर स्विंग दिया गया है। इसमें ड्राई, इको मोड के साथ-साथ Self Diagnosis और टर्बो कूल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी अमेजन इंडिया पर कीमत 34,790 रुपये है। इस पर 500 रुपये की छूट और 1,223 रुपये की EMI दी जा रही है।