Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jul 02, 2024, 05:13 PM (IST)
Amazon Deals on Foldable Phone: फोल्डेबल स्मार्टफोन का भी अपना एक अलग फैनबेस है। कई लोग अपने पास फोल्डेबल फोन रखना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपने लिए लेटेस्ट फोल्डेबल फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो Amazon आपके लिए सुनहरी डील लेकर आया है। अमेजन पर कई फोल्डेबल फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस लिस्ट में OnePlus, Samsung व Tecno के फोल्डेबल फोन शामिल है। अमेजन के जरिए इन फोन पर बैंक कार्ड, डिस्काउंट कूपन व एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिलेगा। यहां देखें कुछ शानदार डील्स। और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
Oneplus Open फोन के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 1,39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए इस फोन पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुराने फोन के एक्सचेंज पर 30,800 रुपये का ऑफ मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस के फोन में 7.82 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का कवर डिस्प्ले 6.31 इंच का है। इसके अलावा, वनप्लस फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का सेकेंडरी कैमरा और 64MP कैमरा का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP+20MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
TECNO Phantom V Fold 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 15000 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। इसके साथ बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1750 रुपये का ऑफ मिलेगा। फीचर्स की बात करें, तो टेक्नो के फोन में 7.85 इंच का प्राइमरी और 6.42 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह फोन MTK Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP कैमरा का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP+16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Samsung Galaxy Z Fold4 5G फोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन से 1,12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वैसे इसकी कीमत 1,24,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 7.6 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.2 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का सेकेंडरी और 10MP कैमरा का तीसरा कैमरा दिया गया है।