7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिल रही सुपर डील, 800 रुपये से कम महीना देकर अभी लाएं घर

आजकल अधिकतर फोन 7000mAh बैटरी के साथ आते हैं। इनकी बैटरी बैकअप टाइम शानदार होता है। हालांकि, कीमत ज्यादा होती है, लेकिन इन डिवाइस को किफायती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 29, 2026, 12:23 PM (IST)

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन की भरमार है। इनमें कई फोन हैं, जिनमें 7000mAh की जंबो बैटरी मिलती है। इनसे डिवाइस सिंगल चार्ज में कई दिन चलते हैं। अगर आपका फोन पुराना हो गया है, बार-बार चार्ज करके परेशान हो गए हैं और 7 हजार एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो हम आपको यहां चुनिंदा हैंडसेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 800 से कम की EMI पर घर ला सकते हैं। आइए इन जंबो बैटरी वाले फोन पर डालते हैं एक नजर... और पढें: Motorola के 50MP सेल्फी कैमरे वाले फोन की पहली सेल, यहां मिलेगी बंपर छूट

Motorola G57 Power 5G

और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर

मोटोरोला जी57 पावर फोन को 7000mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसे फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। इसका डिस्प्ले 6.72 इंच का है। इसमें फोटो क्लिक करने के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP और 8MP का लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगी है। इसकी कीमत 16,245 रुपये है। इसे अमेजन से 571 रुपये की EMI पर खरीदा जा सकता है। और पढें: Gaming Smartphones Under 30000: स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाले बेस्ट फोन, मिलेगा गेमिंग का असली मजा

Realme Narzo 90 5G

रियलमी नार्जो 90 स्मार्टफोन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इस फोन की कीमत 18,988 रुपये है। इसे 624 रुपये की ईएमई पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।

OPPO K13 5G

ओप्पो की के-सीरीज का ओप्पो के13 5जी फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्टोरेज 128 जीबी है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जबकि फ्रंट में 16 एमपी का कैमरा मिलता है। इस फोन की कीमत 21,860 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से केवल 769 रुपये महीना देकर घर लाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।