Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 03, 2026, 11:26 AM (IST)
Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Aug 03, 2026, 11:26 AM (IST)
इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। बैटरी की बात करें तो, इसमें 7540mAh बैटरी है। जिसमें 100W HyperCharge सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony OIS कैमरा मिलेगा। इसकी कीमत 37,999 रुपये है।
वनप्लस के इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है। आपको बता दें ये डिवाइस 6.83 इंच के 1.5K AMOLED 144Hz डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा से लैस है। इसके अलावा 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही IP66, IP68 और IP69/IP69K रेटिंग भी दी गई है।
फोन में 6.57 इंच की डिस्प्ले, 50MP + 2MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 7000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर भी मिलेगा। इसकी कीमत 38,999 रुपये है।
सैमसंग का ये फोन Snapdragon प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। जो Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आएगी। वहीं 50MP OIS AI कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें Gemini Live जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत 39,999 रुपये है।
इस फोन की कीमत 39,990 रुपये है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगी। ये Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.83 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 50MP रियर कैमरा और 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
इसकी कीमत 39,999 रुपये है। फोन में CrystalRes AMOLED डिस्प्ले, 200MP OIS कैमरा, 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W HyperCharge सपोर्ट मिलता है। इसमें 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही IP69/IP69K रेटिंग भी दी गई है।
Nothing Phone 4a की कीमत 39,999 रुपये है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी। फोन में 6.78 इंच का 120Hz AMOLED LTPS डिस्प्ले, 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें, इसमें 5400mAh बैटरी भी मिलेगी।
मोटोरोला के इस फोन में 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं धांसू परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 6500mAh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 39,999 रुपये है।