YouTube Music में आ गया Speed Dial फीचर, चुटकियों में मिल जाएंगे पसंदीदा गाने
YouTube Music में Speed Dial फीचर आ गया है। इसके आने से यूजर्स को अब आसानी से उनके पसंदीदा गाने मिल जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने म्यूजिक ऐप के इंटरफेस को अपडेट किया था।
Published By: ajay verma | Published: Oct 29, 2024, 12:27 PM (IST)
YouTube Music में नया फीचर आ गया है, जिसका नाम Speed Dial है। इसके जरिए यूजर्स चंद सेकेंड में अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं। साथ ही, वे पहले सुने गए गाने भी सुन पाएंगे। आपको बता दें कि यह Listen Again का रिफ्रेश वर्जन है, जो कई सुधार के साथ आया है। इसकी घोषणा साल 2023 में की गई थी। अब इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।
YouTube Music Speed Dial Feature
यूट्यूब म्यूजिक का नया स्पीड डायल फीचर ऑफिशियल ऐप के होम सेक्शन में अवेलेबल है। इसमें टॉप-9 सॉन्ग की लिस्ट मिलती है, जिसे यूजर द्वारा सुना गया है। यूजर्स स्वाइप करके अन्य 9 सॉन्ग को भी सुन सकते हैं। यह फीचर यूजर की हिस्ट्री के अनुसार गाने लिस्ट में जोड़ता है।
यह सुविधा लिसन अगेन ऑप्शन की तरह है। इसमें गाने कार्ड फॉमेट में दिखते थे और यूजर्स को सॉन्ग सुनने के लिए कई बार स्वाइप करना पड़ता था। हालांकि, स्पीड डायल ऑप्शन एक लिस्ट में अधिक गाने दिखाता है, जिससे नेविगेट करना और गाने सुनना बहुत आसान हो जाता है।
सभी के लिए हुआ रोलआउट
यूट्यूब ने इस फीचर को दुनियाभर के एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iPhone) यूजर्स के लिए रिलीज करना शुरू कर दिया गया है, मगर अभी तक यह साफ नहीं किया गया कि इस सुविधा को वेब यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा।
हाल ही में अपडेट हुआ UI
कुछ दिन पहले यूट्यूब म्यूजिक के यूजर इंटरफेस को अपडेट किया गया था। इसको फ्रेश पेंट कोट मिला है। इसका थ्री-डॉट मेनू भी छोटा हो गया है, जिससे इसे आसानी से सिंगल हैंड यूज किया जा सकता है। इसके अलावा, कई बटन को भी रीफ्रेश किया गया है।
पिछले साल जोड़ा नया फीचर
आखिर में आपको बताते चलें कि यूट्यूब ने पिछले साल फरवरी में अपने म्यूजिक ऐप यूट्यूब म्यूजिक में क्रिएट ए रेडियो नाम का फीचर जोड़ा था। इस टूल के जरिए यूजर्स अपने हिसाब से कस्टम रेडियो स्टेशन बना सकते हैं। इसमें अपने पसंद के गाने की सुविधा मिलती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।