WhatsApp में जल्द आएगा नया प्राइवेसी फीचर, कोई नहीं पढ़ पाएगा निजी चैट्स

WhatsApp में पर्सनल मैसेज को सिक्योर करने के लिए लॉक फीचर मिलता है, जो फिलहाल प्राइमरी डिवाइस तक सीमित है। हालांकि, अब इस सुविधा लिंक डिवाइस तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 01, 2024, 08:42 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp में निजी चैट को लॉक करने की सुविधा मिलती है
  • यह फीचर प्राइमरी डिवाइस तक सीमित है
  • अब इस सुविधा को लिंक डिवाइस तक एक्सटेंड करने की तैयारी चल रही है

WhatsApp अपने यूजर्स की प्रावेसी को बरकरार रखने के लिए कई महीनों से लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन ही में से एक लॉक चैट्स है। इसकी मदद से यूजर्स चैट लिस्ट में अपनी पर्सनल चैट को लॉक कर सकते हैं और सीक्रेट कोड के जरिए उन चैट्स को ओपन कर सकते हैं। अब इस सुविधा को लिंक डिवाइस तक एक्सटेंड करने की तैयारी चल रही है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल

रिपोर्ट में बताया गया कि गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद Android 2.24.8.4 बीटा अपडेट से लिंक डिवाइस के लिए जारी होने वाले लॉक चैट्स फीचर का पता चला है। इस फीचर के माध्यम से प्राइमरी के साथ लिंक डिवाइस पर भी निजी चैट्स को लॉक किया जा सकेगा, जिसे ओपन करने के लिए सीक्रेट कोड का उपयोग करना होगा। और पढें: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक बार पढ़ने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि लॉक चैट्स फीचर के प्लेटफॉर्म पर आने से प्राइवेसी में बहुत सुधार होगा। इससे यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि कि लॉक की गई चैट हमेशा सभी डिवाइस में सिंक्रनाइज रहेंगी। इसका अर्थ है कि यूजर्स उन चैट की प्राइवेसी से समझौता किए बिना किसी भी लिंक किए गए डिवाइस से अपनी लॉक चैट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। और पढें: WhatsApp में अभी ON कर लें ये खास सिक्योरिटी फीचर, स्कैमर्स नहीं बना पाएंगे आपको अपना शिकार

डेवलपमेंट जोन में है फीचर

व्हाट्सएप का लॉक चैट्स फीचर अभी डेवलपमेंट में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सुविधा जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा और टेस्टिंग पूरी होने के बाद फीचर को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।

जल्द पढ़ पाएंगे वॉइस मैसेज

लॉक चैट्स के अलावा व्हाट्सएप इस समय वॉइस मैसेज के लिए एडवांस फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स प्लेटफॉर्म पर वॉइस मैसेज को सुनने के साथ आसानी से पढ़ भी पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को वॉइस मैसेज पर टैप करना होगा। इसके बाद मैसेज के नीचे ट्रांसक्रिप्शन लिखा दिखाई देगा।

तीन मैसेज को कर पाएंगे पिन

व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए पिछले महीने नया अपडेट जारी किया गया था, जिससे यूजर्स को अपडेटेड पिन फीचर मिला। इस सुविधा के जरिए अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर एक साथ 3 मैसेज को पिन कर सकते हैं। इससे पहले केवल एक मैसेज को पिन करने की सुविधा मिलती थी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।