WhatsApp में आ रहा नया फीचर, एक क्लिक में अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को कर पाएंगे कॉल
WhatsApp अपने वेब यूजर्स के लिए Favorite Contacts Filter पर काम कर रहा है। इसके आने से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को फेवरेट टैब में ऐड कर पाएंगे और एक क्लिक में उन्हें मैसेज या कॉल कर सकेंगे।
Published By: ajay verma | Published: Feb 12, 2024, 09:34 AM (IST)
हाइलाइट
- WhatsApp में नया फीचर आ रहा है।
- इसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट फेवरेट टैब में ऐड कर पाएंगे।
- इससे वह एक टैप में मैसेज या कॉल कर सकेंगे।
WhatsApp अपने यूजर्स की सुविधा के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इन ही में से एक फेवरेट कॉन्टैक्ट फिल्टर (Favorite Contacts Filter) है। इस सुविधा के आने से यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को फेवरेट सेक्शन में ऐड कर सकेंगे, जिससे वह एक टैप में उन कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजने के साथ कॉल कर पाएंगे। इसकी जानकारी व्हाट्सएप फीचर्स (WhatsApp Features) ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक रिपोर्ट से मिली है।
Wabetainfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने iOS 24.3.10.70 बीटा अपडेट रिलीज किया है। इससे पता चला है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप फेवरेट कॉन्टैक्ट फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर कॉल टैब सेक्शन में मिलेगा। इसमें यूजर्स अपनी पसंद के कॉन्टैक्ट को सेव कर सकेंगे।
मैन्युअली
रिपोर्ट में बताया गया कि फेवरेट टैब में व्हाट्सएप यूजर्स मैनुअली कॉन्टैक्ट्स को ऐड कर सकेंगे और केवल एक टैप में मैसेज व कॉल कर पाएंगे। यह फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा। इससे कम्युनिकेशन भी बेहतर होगा। फिलहाल, इस सुविधा की टेस्टिंग चल रही है।
किन यूजर्स को मिलेगा नया फीचर
रिपोर्ट्स की मानें, तो व्हाट्सएप इस साल के मध्य तक फेवरेट कॉन्टैक्ट टैब को सबसे पहले iOS और वेब यूजर्स के लिए रोलआउट करेगा। इसके बाद Android यूजर्स को यह फीचर मिलेगा।
दिसंबर में जुड़ा यह फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने पिछले साल दिसंबर में प्लेटफॉर्म पर व्यू वन्स को ऑडियो मैसेज के लिए पेश किया था। इसके तहत भेजा गया मैसेज एक बार प्ले होने के बाद खुद ब खुद डिलीट हो जाता है। इससे खुद मैसेज डिलीट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे पहले इस फीचर का सपोर्ट फोटो और वीडियो के लिए रोलआउट किया गया था।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।