WhatsApp Communities के लिए आया अपडेट, अब मिलेंगे ये बदलाव

WhatsApp Comunities फीचर में सुधार करने के लिए कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। इसके बाद से यूजर्स को कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 20, 2023, 09:09 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp के Comunities फीचर के लिए रोल आउट हो रहा नया अपडेट।
  • इसे iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
  • भिवष्य में आने वाले अपडटे के साथ और भी कई नए फीचर्स मिलेंगे।

WhatsApp Communities के लॉन्च होने के बाद से ही लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लगातार इसे और भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए नए-नए फीचर्स जारी किए जा रहे हैं। अब कंपनी कम्युनिटीज के लिए नया अपडेट रोल आउट कर रहा है। हालांकि, अभी यह अपडेट केवल कुछ लकी बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। iOS और Android के लिए व्हाट्सऐप बीटा का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने वालों को अपडेट मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

WhatsApp Communities Update

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने इस अपडेट के बारे में जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप अपने कम्युनिटी फीचर को ऑप्टिमाइज करने की ओर ध्यान दे रहा है। इससे यूजर्स को एक ही रूचि वाले लोगों के साथ ग्रुप ज्वाइन और क्रिएट करने की सुविधा मिल रही है। और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

WABetainfo की रिपोर्ट के अनुसार, इसे अब और भी आसान बनाने के लिए व्हाट्सऐप ने इंटरफेस में कुछ बदलाव किए हैं। बदलाव प्ले स्टोर और TestFlight ऐप से लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करने के बाद कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हैं। और पढें: WhatsApp Boss Scam: स्कैमर्स के निशाने पर हैं नौकरीपेशा लोग, .ZIP files भूलकर भी न करें डाउनलोड

अब दिखेंगे ये बदलाव

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। व्हाट्सऐप ने अनाउंसमेंट ग्रुप्स का नाम बदलकर अपडेट्स कर दिया है। स्क्रीनशॉट के अनुसार, प्लेटफॉर्म के आधार पर बातचीत को अलग-अलग कैप्शन दिया गया है।

Android Beta के लिए व्हाट्सऐप बीटा पर अनाउंसमेंट ग्रुप के लिए कैप्शन को होम कहा गया है। iOS के लिए इसे Updates नाम दिया गया है।

यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने और अन्य चैट के साथ निरंतरता बनाए रखने के लिए, WhatsApp ने कम्युनिटी आइकन को नीचे बार से चैट हेडर में ट्रांसफर कर दिया है।

इसके अलावा, ध्यान दें कि iOS और एंड्रॉइड पर व्हाट्सऐप कम्युनिटी का लेटेस्ट अपडेट कम्युनिटी एडमिन को उनके कम्युनिटी में मैसेज पोस्ट करते समय एक बेहतर बग-फ्री एक्सपीरियंस देता है। व्हाट्सऐप बड़े कम्युनिटी के लिए और सुधारों पर काम कर रहा है। इन्हें भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रिलीज किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।