WhatsApp Channel जल्द होगा अपग्रेड, चैनल में जोड़ पाएंगे नए एडमिन

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द Channel फीचर अपग्रेड करने वाला है। इस अपग्रेडेशन के बाद यूजर्स चैनल में नए एडमिन को जोड़ पाएंगे। इससे पहले चैनल में मैसेज रिएक्शन और वॉइस मैसेज की सुविधा आने की जानकारी मिली थी।

Published By: ajay verma | Published: Oct 26, 2023, 09:32 AM (IST)

हाइलाइट

  • WhatsApp Channel में नया फीचर आने वाला है।
  • इस फीचर के जरिए यूजर चैनल में नए एडमिन जोड़ पाएंगे।
  • यह सुविधा फिलहाल डेवलपमेंट में है।

WhatsApp अपने पॉपुलर फीचर चैनल को बेहतर बनाने के लिए पिछले कई महीनों से काम कर रहा है। हाल ही में मैसेजिंग ऐप ने इस फीचर में मैसेज रिएक्शन और वॉइस मैसेज जोड़ने के लिए टेस्टिंग शुरू की। अब प्लेटफॉर्म इसमें नई सुविधा ऐड करने वाला है। इसकी मदद से यूजर्स चैनल में नए एडमिन को जोड पाएंगे। यह फीचर भी अभी डेवलपमेंट है। आइए नीचे जानते हैं इसकी डिटेल... और पढें: iPhone यूजर्स के लिए भी WhatsApp ने टेस्ट करना शुरू किया ये खास फीचर

WhatsApp Channel में आ रहा नया फीचर

व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी रिपोर्ट में 'न्यू चैनल एडमिन फीचर' ऐड करने की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने Android 2.23.23.7 बीटा अपडेट रिलीज किया है, जिसके तहत चैनल ऑनर को चैनल में नए एडमिन जोड़ने की सुविधा मिलेगी। और पढें: बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि व्हाट्सएप चैनल इंफो स्क्रीन में नया ऑप्शन मिलेगा। यहां से यूजर्स अपने चैनल के लिए नए एडमिन को जोड़ने के लिए इनवाइट कर सकेंगे। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स को चैनल पर पूरा कंट्रोल मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स विश्वसनीय लोगों का चयन करके अपने चैनल को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। और पढें: WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ना चाहते हैं मैसेज, अभी अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

इन यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले यह फीचर

न्यू चैनल एडमिन फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक इस सुविधा को सबसे पहले एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा। इसके बाद यह फीचर iPhone और वेब यूजर्स को मिलेगा।

मल्टीपल अकाउंट फीचर की डिटेल

आपको बताते चलें कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने इस महीने के मध्य में लंबे समय से चर्चा में बने मल्टीपल अकाउंट फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से अब आप एक ही फोन में दो व्हाट्सएप चला सकते हैं। यह सुविधा ठीक इंस्टाग्राम के मल्टी-अकाउंट फीचर की तरह काम करता है। इस फीचर को धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए रिलीज किया जा रहा है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।