बिना Blue Tick और Online दिखे ऐसे पढ़ें WhatsApp मैसेज, जानें पूरा तरीका
क्या आप भी WhatsApp पर किसी का मैसेज पढ़ना चाहते हैं, बिना ऑनलाइन या ब्लू टिक दिखे। आइए जानते हैं ये कैसे करें...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 05, 2026, 12:30 PM (IST)
दोस्तों और परिवार से बातचीत करनी हो या फोटो-वीडियो भेजने हों ज्यादातर लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप किसी का मैसेज पढ़ना चाहते हैं, बिना Blue Tick या Online दिखें। आइए जानते हैं ये कैसे करें...
क्या अलग से कोई ऐप डाउनलोड करना होगा?
इस ट्रिक के लिए कोई अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती। यह तरीका WhatsApp के Widget से काम करता है। Widget को होम स्क्रीन पर जोड़ने के बाद आप बिना WhatsApp खोले ही नए मैसेज पढ़ सकते हैं। अगर आप किसी जरूरी मैसेज को पहले पढ़ना चाहते हैं, लेकिन तुरंत जवाब देने का मन नहीं है या अपनी प्राइवेसी बनाए रखना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके काफी काम आ सकता है।
WhatsApp Widget को फोन में कैसे सेट करें?
सबसे पहले Android फोन की होम स्क्रीन की खाली जगह पर कुछ सेकंड तक Tab करें। इसके बाद Widgets का ऑप्शन आएगा और वहां आपको 4x2 WhatsApp Widget मिलेगा। इसे दबाकर होम स्क्रीन पर Add कर दें। इसके बाद WhatsApp पर आने वाले नए मैसेज सीधे Widget में दिखाई देने लगेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।