Twitter की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से हट जाएंगे इन अकाउंट के ब्लू टिक

Twitter ने नॉन-ब्लू सब्सक्राइबर के लिए बुरी खबर है। कंपनी 1 अप्रैल, 2023 से उन सभी अकाउंट से ब्लू टिक हटा देगी, जिन्होंने Twitter Blue के लिए सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 24, 2023, 10:15 AM (IST)

हाइलाइट

  • Twitter एक अप्रैल से हटा देगा इन अकाउंट के लिए ब्लू टिक।
  • अब ब्लू टिक पाने के लिए सभी यूजर्स को लेना होगा ब्लू सब्सक्रिप्शन।
  • कंपनी और मस्क ने ट्वीट करके घोषणा की है।

Twitter के नॉन-ब्लू सब्सक्राइबर के लिए एक बुरी खबर है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल, 2023 से वेरीफाई ब्लू टिक हटाना शुरू कर देगी। लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने काफी समय पहले ही यह अनाउंस कर दिया था कि ब्लू टिक की सुविधा अब केवल Twitter Blue सब्सक्राइबर्स के लिए ही उपलब्ध होगी। बात दें कि ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए अब यूजर्स को पैसे देने होंगे। और पढें: Elon Musk इन यूजर्स के लिए लाया खास फीचर, अब X पर लिख पाएंगे लंबे आर्टिकल

ट्विटर के CEO Elon Musk ने पहले ही अनाउंस कर दिया था कि जिन यूजर्स के अकाउंट को ब्लू टिक मिले हैं, अगर वे सब्सक्रिप्शन नहीं लेंगे तो वो उनसे वापस ले लिया जाएगा। अब कंपनी ने ऐलान कर दिया है कि वह 1 अप्रैल से अपने पुराने वेरीफाई प्रोग्राम को खत्म करना शुरू कर देगी और अकाउंट के वेरीफाई बैज को हटा दिया जाएगा। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Elon Musk की बड़ी तैयारी, X (Twitter) यूज करने के लिए देने होंगे पैसे!

Twitter यूजर्स से वापस लिए जाएंगे ब्लू टिक

कंपनी ने Twitter Verified अकाउंट से ट्वीट करके घोषणा की है कि 1 अप्रैल को वह अपने लीगेसी वेरिफिकेशन प्रोग्राम को बंद करना और लीगेसी वेरिफाईड चेक मार्क को हटाना शुरू करेगी। ट्विटर पर अपना ब्लू चेकमार्क रखने के लिए लोगों को ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप करना होगा। और पढें: X (Twitter) लाया नया फीचर, अब सरकारी आईडी से करा पाएंगे अकाउंट वेरिफिकेशन

वेब यूजर्स को देने होंगे इतने पैसे

Elon Musk ने भी ट्वीट किया कि ट्विटर, वेरिफाईड चेकमार्क हटा देगा। उन्होंने कहा कि Twitter Blue अब ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध है और यदि यूजर्स वेब ब्राउजर के माध्यम से साइन अप करते हैं तो वे $7 प्रति माह देकर ब्लू टिक पा सकते हैं।

मस्क ने बार-बार कहा है कि कंपनी सभी ब्लू चेक हटा देगी ताकि यूजर्स ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए साइन अप करें।

कंपनियों और ब्रांड के लिए हैं अगल कलर के मार्क

कंपनियों और ब्रांड्स के लिए, ट्विटर ने हाल ही में एक गोल्ड चेक मार्क पेश किया है और सरकारी खातों को ग्रे चेक मार्क में ट्रांसफर कर दिया गया है।

हालांकि, ऐसी संभावना है कि यह घोषणा मस्क की एक और शरारत भी हो सकती है। 1 अप्रैल को अप्रैल फूल डे भी होता है और यह उसका हिस्सा हो सकता है। ट्विटर सच में ब्लू टिक हटाएगा या नहीं, यह जानने के लिए यूजर्स को 1 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।