X (Twitter) लाया नया फीचर, अब सरकारी आईडी से करा पाएंगे अकाउंट वेरिफिकेशन
X (Twitter) ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए एक नया तरीका पेश किया है। अब यूजर्स अपनी किसी भी सरकारी आईडी के जरिए अपने ट्विटर अकाउंट का वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 16, 2023, 08:52 AM (IST)
हाइलाइट
- X (Twitter) यूजर्स अब सरकारी आईडी से वेरिफिकेशन करा पाएंगे।
- इस सुविधा को X (Twitter) के कुछ सिलेक्टिव यूजर्स के लिए लाया गया है।
- इस प्रोसेस में यूजर्स को लगभग 5 मिनट का समय लगेगा।
X (Twitter) लगातार नए-नए फीचर्स लेकर आ रहा है। अब लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट सरकारी ID-बेस्ड अकाउंट वेरिफिकेशन सुविधा लेकर आई है। हालांकि, इसे केवल X के पेड यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। अब X ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले पेड यूजर्स सरकारी आईडी के जरिए अपने X अकाउंट का वेरिएफिकेशन करा पाएंगे। अकाउंट वेरिफिकेशन कराने का प्रोसेस बहुत आसान है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानने हैं।
X (Twitter) की नई सुविधा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि X (Twitter) ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए इजराइल स्थित Au10tix के साथ पार्टनरशिप की है। आईडी वेरिफिकेशन के लिए आए पॉप-अप से यह संकेत मिल रहे हैं कि Au10tix इस डेटा को 30 दिनों तक सेव कर सकता है।
वेरिफिकेशन के लिए जरूरी बातें
TechCrunch की रिपोर्ट में पॉप-अप का स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसके अनुसार, सरकारी द्नारा किसी व्यक्ति के लिए जारी की आईडी के जरिए अकाउंट वेरिफिकेशन कराने में लगभग 5 मिनट का समय लगता है। पॉप-अप में बताया गया है कि इस प्रोसेस के लिए यूजर के पास सरकारी आईडी होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें यह जांचना चाहिए कि उनके डिवाइस का कैमरा काम कर रहा है या नहीं। अपनी सेल्फी और आईडी की फोटो खींचने के लिए तैयार रहें।
इस जानकारी के साथ पॉप-अप पर नीचे की ओर एक Start बटन भी मिल रहा है। इस पर क्लिक कर वेरिफिकेशन की प्रोसेस के लिए आगे बढ़ा जा सकता है।
वेरिफिकेशन के लिए एक्स (ट्विटर) का सपोर्ट पेज बता रहा है कि आईडी वेरिफिकेशन कई देशों में उपलब्ध है। यह यूरोपीय संघ (ईयू), यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (ईईए) और यूनाइटेड किंगडम में उपलब्ध नहीं है। ऐसा क्षेत्र के कड़े डेटा संरक्षण कानूनों के कारण हो सकता है।
वेरिफिकेशन से होगा यह बदलाव
कंपनी ने कहा कि वह आईडी से प्राप्त उम्र के आधार पर कुछ कंटेंट को आयु-सीमा दे सकती है। बता दें कि पिछले महीने कंपनी ने भुगतान करने वाले यूजर्स यानी पेड यूजर्स के लिए अपने प्रोफाइल से चेकमार्क छिपाने का एक तरीका बताया था।
एक्स ने कहा कि भविष्य में यदि कोई यूजर्स अपनी आईडी वेरिफिकेशन करता है तो वह चेकमार्क की रिव्यू प्रोसेस में तेजी लाने की योजना बना रहा है। साथ ही, उन्हें चेकमार्क खोए बिना अपने नाम, यूजर नेम या प्रोफाइल फोटो में बार-बार बदलाव करने का मौका मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।