Truecaller आईफोन यूजर्स के लिए लाया Live Caller ID फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Truecaller ने अपने iOS यूजर्स के लिए लाइव कॉलर आईडी फीचर रिलीज कर दिया है। यह फीचर Siri से लैस है। यूजर्स हाय सिरी कमांड देकर फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Apr 12, 2023, 08:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • Truecaller ने iOS यूजर्स के लिए लाइव कॉलर आईडी फीचर लॉन्च किया है।
  • इस फीचर को वॉइस असिस्टेंट सिरी का सपोर्ट मिला है।
  • ट्रूकॉलर ने यूजर्स को स्पैम नंबर पर कमेंट करने की सुविधा भी दी है।

कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप Truecaller ने लंबे समय से चर्चा में बने लाइव कॉलर आईडी फीचर को iOS के प्रीमियम यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। कंपनी का मानना है कि इस फीचर के आने से यूजर्स को पहले की तुलना में अब ज्यादा सिक्योर प्लेटफॉर्म मिलेगा और इससे उनका अनुभव बेहतर होगा। और पढें: Call कटने के बाद Truecaller Banner से हैं परेशान? ऐसे करें हमेशा के लिए रिमूव

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषित झुनझुनवाला ने कहा कि हम पिछले कई महीनों से देख रहे हैं कि ट्रूकॉलर इस्तेमाल करने वाले आईफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए हम भी लगातार अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी टीम ने सिरी से लैस लाइव कॉलर आईडी फीचर को क्रिएट करने में काफी मेहनत की है। और पढें: Truecaller ने भारत में लॉन्च किया नया 'Family Protection' फीचर, परिवार को स्कैम कॉल से बचाने में करेगा मदद

ऐसे फीचर करता है काम

ट्रूकॉलर के मुताबिक, कॉलर आईडी फीचर सिरी के साथ मिलकर काम करता है। इसके लिए आपको प्रीमियम टैब पर जाकर ऐड टू सिरी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जब भी आपके आईफोन पर इनकमिंग कॉल आएगी, तो बस आप हाय सिरी सर्च Truecaller कहें और यह ऐप तुरंत आपको बता देगा कि कौन आपको कॉल कर रहा है। और पढें: Truecaller का नया फ्री Voicemail फीचर भारत में हुआ लॉन्च, स्पैम कॉल से अब ऐसे मिलेगी निजात

इस वर्जन के यूजर्स को मिलेगा फीचर

कॉलर आईडी फीचर iOS 16 और इससे ऊपर के वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इससे पुराने वर्जन पर यह फीचर काम नहीं करेगा। इसके अलावा, कंपनी ने स्पैम डिटेक्शन क्षमता में सुधार किया है। वहीं, प्रीमियम सब्सक्राइबर्स की स्पैम लिस्ट अपने आप अपडेट होगी, जबकि नॉन-प्रीमियम यूजर्स को स्पैम लिस्ट मैन्युअली अपडेट करनी पड़ेगी।

मिलेगी स्पैम नंबर पर कमेंट करने की सुविधा

ट्रूकॉलर ने आगे बताया कि अपडेशन के बाद अब आईफोन यूजर्स को स्पैम नंबर देखने और उसपर कमेंट करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही SMS फिल्टर को भी अपग्रेड किया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Truecaller पास इस वक्त 338 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। इनमें एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।