Call कटने के बाद Truecaller Banner से हैं परेशान? ऐसे करें हमेशा के लिए रिमूव
अगर आपके फोन में भी Truecaller ऐप है, तो कॉल कटने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर भी आइडेंटिफिकेशन बैनर दिखाई देता होगा। अगर आप इस बैनर से परेशान हैं, तो सेटिंग से करें इसे रिमूव।
Published By: Manisha | Published: May 06, 2026, 06:36 PM (IST)
Truecaller कॉलर-आइडेंटिफिकेशन ऐप है। इस ऐप को ज्यादातर लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह ऐप आपको उन अनजान नंबर्स की जानकारी देती है, जो कि आपके फोन में सेव नहीं है लेकिन आपको कॉल कर रहे हैं। डिजिटल दौर में स्पैम कॉल्स आना एक आम समस्या बन गई है। आज के समय में स्कैमर्स व टेलीमार्केटिंग से जुड़े लोग ऐसे फोन नंबर का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें देखकर यह पहचान पाना कि यह स्पैम होंगे नमुमकिन-सा लगता है। Truecaller ऐप फोन में न होने के कारण कई बार हम इस तरह की स्पैम कॉल्स को रिसीव कर लेते हैं। इसी तरह के स्पैम कॉल्स को पहचानने में ट्रूकॉलर ऐप काफी मददगार साबित होता है। जैसे ही आपके फोन पर किसी अनजान नंबर का फोन कॉल आता है, वैसे ही उसकी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगती है। यदि फोन कॉल टेलीमार्केटिंग या फिर सेल्स आदि वालों का होगा, तो यह ऐप बता देती है कि यह कॉल Spam है। इसके अलावा, किसी असल इंसान का कॉल आने पर भी स्क्रीन पर उस शख्स का नाम आ जाता है।
हालांकि, Truecaller ऐप का इस्तेमाल करने वालों को एक समस्या बार-बार परेशान करती है। जब भी कोई कॉल कट होता है तो स्क्रीन पर ट्रूकॉलर बैनर दिखाई देता है, जिसमें सामने वाले का नाम देखा जा सकता है। यह ऐप कई बार आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद शख्स का नाम भी इस बैनर के जरिए पॉप-अप में दिखाता है। यह बैनर खासतौर पर उस समय काफी परेशान करता है, जब आप जल्दी में हो या फिर फोन पर कुछ काम या फिर कॉन्टेंट देख रहे हो। ट्रूकॉलर बैनर या तो पॉप-अप के जरिए या फिर पूरी स्क्रीन पर दिखाई देता है, जब तक आप उसे क्रॉस नहीं करेंगे तब-तक वो बंद भी नहीं होता। हालांकि, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। ट्रूकॉलर के इस फीचर को आप हटा भी सकते हैं। जी हां, कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर आप इस बैनर को स्क्रीन से रिमूव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
How to Remove Truecaller Name Banner From Phone Screen
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Truecaller ऐप ओपन करें।
2. इसके बाद टॉप कॉर्नर पर मौजूद तीन डॉट्स मैन्यू ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Settings के ऑप्शन पर टैप करना है।
4. इसके बाद आपको Calls वाले ऑप्शन को चुनना है।
5. यहां आपको ट्रूकॉलर बैनर से जुड़े कई ऑप्शन दिखाई देंगे।
5. कॉल कटने के बाद ट्रूकॉलर बैनर हटाने के लिए आपको इस विंडो पर स्क्रोल-डाउन करना है।
6. इसके बाद Hide For Phonebook Contacts वाले ऑप्शन के आगे मौजूद टॉगल को ऑन कर देना है।
इस सेटिंग के बाद अब जब भी कोई ऐसा शख्स आपको कॉल करेगा, जिसका नंबर आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में पहले से ही सेव है... उसका ट्रूकॉलर बैनर आपके फोन की स्क्रीन पर नहीं दिखेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।