comscore

Meta का Facebook और Instagram यूजर को गिफ्ट, वीडियो कॉल में यूज कर पाएंगे अपना अवतार

Meta ने अवतार फीचर को अपग्रेड किया है। इस अपडेशन के बाद अब यूजर्स मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल करने के दौरान अवतार का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स को अपने अवतार स्टिकर के रूप में यूज करने की सुविधा मिलेगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 12, 2023, 09:27 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Meta का अवतार फीचर अपडेट हो गया है।
  • यूजर वीडियो कॉल करने के दौरान अवतार का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • अवतार को अब स्टिकर के रूप में भी यूज किया जा सकता है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

टेक जाइंट Meta ने अपने सबसे लोकप्रिय फीचर Avatar को अपडेट किया है। इस अपडेशन के बाद यूजर्स अब मैसेंजर (Messenger) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो कॉल के दौरान अवतार फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर को अपने अवतार को स्टिकर के रूप में भी यूज करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का मानना है कि यह अपग्रेडेड फीचर यूजर्स के बहुत काम आएगा और इससे उनका एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। news और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

अवतार फीचर हुआ अपग्रेड

मेटा के VP विशाल शाह ने अपने आधिकारिक थ्रेड अकाउंट पर अपग्रेडेड अवतार फीचर की जानकारी साझा की है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसको देखने से पता चला है कि यह फीचर वीडियो कॉल में ठीक Apple के Memoji अवतार की तरह काम करता है। यह सुविधा वीडियो कॉल के दौरान यूजर के चेहरे की मूवमेंट को ट्रैक करती है, जिससे अन्य यूजर आसानी से समझ जाते हैं वह क्या कह रहा है। यह काफी हद तक आम वीडियो कॉल की तरह होता है। news और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा

  news और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

Post by @vishalshahis
View on Threads

 

मिलेंगी कई नई अवतार थीम

मेटा ने बताया कि यूजर्स वीडियो कॉल में बिल्ली, कुत्ते से लेकर इंसान तक की अवतार थीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने आगे यह भी बताया कि यूजर्स प्लेटफॉर्म पर सेल्फी क्लिक करके सुझाए गए अवतार ऑप्शन तैयार कर पाएंगे, जो उनके रियल-लाइफ स्वरूप से मिलता-जुलता होगा।

इनको यूजर अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। उम्मीद है कि इस सुविधा को जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

अवतार स्टीकर

यूजर्स अब अपने अवतार को स्टिकर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं और चैट में इनके जरिए अपना रिएक्शन भी दे पाएंगे। वहीं, इन स्टिकर को यूजर इंस्टाग्राम, फेसबुक स्टोरी, फेसबुक कमेंट, मैसेंजर, रील और थ्रेड्स में यूज कर सकते हैं।

जल्द ही रिलीज होगी ये सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो मेटा के अपडेटेड फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस सुविधा को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

हाल ही में रिलीज किया थ्रेड ऐप

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले सप्ताह ट्विटर राइवल ऐप थ्रेड्स (Threads) को लॉन्च किया था। इस ऐप के यूजर्स की संख्या 90 मिलियन का आंकड़ा पार कर गई है। इसमें 500 कैरेक्टर्स के पोस्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा, ऐप में कमेंट के साथ-साथ फोटो, वीडियो और लिंक पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।