Google Docs में एक साथ आए कई फीचर, टेबल बनाने में आएंगे बहुत काम

Google ने Docs के लिए एक साथ कई ऑप्शन जारी किए हैं, जो टेबल बनाने के दौरान यूजर्स के बहुत काम आएंगे। इनके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।

Published By: ajay verma | Published: Mar 22, 2023, 06:05 PM (IST)

हाइलाइट

  • Google ने Docs के लिए एक साथ कई ऑप्शन जारी किए हैं।
  • ये फीचर्स टेबल बनाने के दौरान यूजर्स के बहुत काम आएंगे।
  • कंपनी इन फीचर्स को आने वाले हफ्तों में रोलआउट करेगी।

दिग्गज टेक जाइंट Google ने हाल ही में अपने प्रोडेक्शन टूल Docs में Material You थीम का सपोर्ट दिया था। अब कंपनी ने डॉक्स में नए कस्टामाइजेशन ऑप्शन्स ऐड करने की अनाउंसमेंट की है, जिनका इस्तेमाल यूजर्स टेबल बनाते समय कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि ये फीचर यूजर के बहुत काम आएंगे और इनके जरिए वह तेजी से अपना काम कर पाएंगे। और पढें: Google के Gmail और Keep में आने वाला है बड़ा AI फीचर, अब टाइप नहीं बोलकर कर सकेंगे काम

गूगल डॉक्स के नए ऑप्शन

कंपनी के मुताबिक, गूगल डॉक्स में यूजर्स को टेबल क्रिएट करने के लिए डिफॉल्ट रूप से नया स्टाइल मिलेगा। इसमें प्लेन टेक्स्ट, डॉट और लिंक को जोड़ा जा सकेगा। साथ ही, यूजर्स को पेज नंबर ऑन और ऑफ करने की सुविधा मिलेगी। यह फीचर तब सबसे ज्यादा काम आएगा, जब यूजर डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन बनाएंगे। इसके अलावा, गूगल डॉक्स में टैब लीडर स्टाइलिंग के लिए तीन ऑप्शन भी दिए गए हैं। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश

वहीं, यूजर्स डॉक्स में हेडिंग लेवल के आधार पर हेडिंग ऐड कर पाएंगे। इसके साथ टेबल साइडबार को भी अपडेट किया गया है, जिसके तहत यूजर्स को नया टेबल और सेल सेक्शन मिलेगा। और पढें: Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड

आने वाले हफ्तों जारी होंगे नए फीचर

गूगल के आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, कंपनी आने वाले हफ्तों में गूगल वर्कस्पेस कस्टमर्स के साथ G Suite बेसिक और बिजनेस कस्टमर्स के लिए नए फीचर्स को रोलआउट करेगी। इसके बाद इन ऑप्शन्स को पर्सनल गूगल अकाउंट होल्डर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।

पिछले महीने Gmail में आई यह सुविधा

आपको बता दें कि गूगल ने पिछले महीने की शुरुआत में अपनी ईमेल सेवा Gmail में काम का फीचर जोड़ा था। यूजर इस फीचर की मदद से स्पैम फिल्टर को बंद करने के साथ वर्निंग लेबल को हाइड कर सकते हैं।

कंपनी का मानना है कि प्लेटफॉर्म पर इस फीचर के आने से यूजर अपने आप को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा सकेंगे। इससे पहले जीमेल पर एक और काम के फीचर को रोलआउट किया गया था, जिसके माध्यम से यूजर अपने ऑर्डर को ट्रैक कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।