Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश
Google ने अपने बड़े इवेंट Google I/O 2026 में नया AI प्लेटफॉर्म ‘Gemini Spark’ पेश किया है, जो यूजर्स की ओर से कई काम अपने आप मैनेज कर सकता है। यह स्मार्ट AI सिस्टम Gmail, Docs और Slides जैसे ऐप्स के साथ मिलकर काम करता है और Tasks को समझकर उन्हें आसान तरीके से पूरा करने में मदद करता है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 20, 2026, 12:31 AM (IST)
Google ने अपने इवेंट Google I/O 2026 में एक नया और बेहद खास AI प्लेटफॉर्म 'Gemini Spark' पेश किया है। यह एक Personal AI Agent Workspace है, जो यूजर्स की ओर से कई काम अपने आप संभाल सकता है। कंपनी के मुताबिक यह प्लेटफॉर्म Gemini 3.5 पर आधारित है और Google Cloud के Dedicated Virtual Machines पर चलता है, खास बात यह है कि यह Gmail, Google Docs, Google Slides और दूसरे Google Workspace Apps के साथ जुड़ा हुआ है। Google का कहना है कि Gemini Spark यूजर के लैपटॉप बंद करने या फोन लॉक करने के बाद भी बैकग्राउंड में काम करता रहेगा, यानी अब AI सिर्फ जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि खुद Tasks को समझकर Workflow तैयार करने में भी मदद करेगा।
Gemini Spark कैसे करेगा आपके काम को आसान और स्मार्ट?
Google के अनुसार Gemini Spark का मुख्य उद्देश्य AI Agents और Teams के लिए काम को आसान बनाना है। यह प्लेटफॉर्म किसी साधारण Prompt या Goal को लेकर उसे एक Structured Task Brief में बदल सकता है। इसमें Roles, Workflow, Deliverables, Constraints, Handoff Notes और Verification Checkpoints जैसी चीजें शामिल होती हैं। कंपनी का कहना है कि इस आउटपुट को अलग-अलग AI Systems, Enterprise Workflows और Automation Tools में इस्तेमाल किया जा सकेगा। Google ने यह भी बताया कि यह प्लेटफॉर्म 'Antigravity IDE' पर बनाया गया है, जो AI आधारित Workflows को डिजाइन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो Gemini Spark यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि कौन-सा काम कैसे और किस क्रम में पूरा होना चाहिए।
कौन-कौन से खास काम कर सकता है Gemini Spark?
इवेंट के दौरान Google ने Gemini Spark के कई शानदार यूज भी दिखाए। उदाहरण के तौर पर यह AI Agent हर महीने के Credit Card Statements को स्कैन करके नए Subscription Charges की पहचान कर सकता है। इसके अलावा यूजर इसे अपने हिसाब से Custom Routines भी सिखा सकते हैं, जैसे स्कूल Emails पर नजर रखना, जरूरी Deadlines निकालना और Daily Summary तैयार करना। इतना ही नहीं, यह Emails और Chats में मौजूद Meeting Notes का Analysis करके Google Docs में पूरी Structured Report बना सकता है और Project Kickoff के लिए Follow-up Emails भी Draft कर सकता है। इससे ऑफिस और प्रोफेशनल कामों में समय की काफी बचत हो सकती है।
क्या AI की दुनिया में बड़ा बदलाव लाएगा Gemini Spark?
Google ने यह भी साफ किया कि Gemini Spark खुद Tasks Execute नहीं करता, बल्कि Workflow Logic को तैयार और व्यवस्थित करता है। इसके बाद Execution उस AI Platform, Automation Tool या Operational System पर निर्भर करता है, जिसे यूजर इसके साथ जोड़ते हैं। कंपनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म Google Ecosystem के साथ पूरी तरह Integrated है और जल्द ही MCP यानी Model Context Protocol के जरिए Third-party Integrations को भी सपोर्ट करेगा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि Gemini Spark आने वाले समय में AI Agents की दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है क्योंकि यह सिर्फ AI Chatbot नहीं बल्कि एक ऐसा Smart Planning System है जो इंसानों की तरह काम को Organise और Manage कर सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।