Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे बनाएं फाइल्स और तुरंत करें डाउनलोड

Google Gemini में आए इस नए अपडेट ने फाइल बनाना बेहद आसान कर दिया है। अब यूजर सिर्फ एक प्रॉम्प्ट लिखकर PDF, Word या बाकी डॉक्यूमेंट तुरंत तैयार कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 04, 2026, 09:55 AM (IST)

Google ने Gemini में एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे अब यूजर्स सीधे चैट के अंदर ही फाइलें बना और डाउनलोड कर सकते हैं। इस नए फीचर के आने के बाद अब लोगों को टेक्स्ट कॉपी करके अलग-अलग ऐप्स जैसे Word, Excel या Google Docs में पेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब सिर्फ एक साधारण प्रॉम्प्ट लिखकर आप पूरा डॉक्यूमेंट तैयार कर सकते हैं और उसे तुरंत डाउनलोड भी कर सकते हैं। और पढें: Google I/O 2026: क्या है GooglF का नया AI Agent Gemini Spark और कैसे करेगा काम? इवेंट के दौरान कंपनी ने किया पेश

किन-किन फाइल फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट बन सकता है?

इस नए अपडेट की मदद से अब Gemini के अंदर ही PDF, Word फाइल, टेक्स्ट डॉक्यूमेंट और Google Docs या Google Slides जैसे फॉर्मेट में फाइलें तैयार की जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई स्टूडेंट किसी टॉपिक पर रिपोर्ट बनवाना चाहता है, तो वह सीधे लिख सकता है कि 'मुझे इस विषय पर PDF रिपोर्ट बना दो' और कुछ ही सेकंड में पूरी फॉर्मेटेड फाइल तैयार हो जाएगी। यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि सही ढंग से स्ट्रक्चर किए गए डॉक्यूमेंट भी बनाता है, जिससे एडिटिंग की जरूरत बहुत कम हो जाती है। और पढें: Adobe Acrobat हुआ और भी स्मार्ट, अब AI करेगा मिनटों में पूरा काम

फाइल कैसे बनाएं और डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले यूजर को चैट में अपना सवाल या रिक्वेस्ट लिखना होता है।
  • इसके बाद Gemini उस इनपुट को समझकर डॉक्यूमेंट तैयार कर देता है।
  • जब फाइल बन जाती है, तो उसे सीधे डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इसके अलावा, यूजर चाहें तो उस फाइल को Google Drive में भी सेव कर सकते हैं ताकि बाद में उसे आसानी से शेयर या एडिट किया जा सके।
  • यह पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफॉर्म के अंदर पूरी हो जाती है, जिससे समय की काफी बचत होती है।

यह फीचर क्यों खास है और इसकी सीमाएं क्या हैं?

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा छात्रों, ऑफिस वर्कर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा। अब उन्हें अलग-अलग टूल्स पर जाकर काम नहीं करना पड़ेगा और उनका पूरा ध्यान सिर्फ कंटेंट बनाने पर रहेगा, हालांकि अभी इसमें कुछ सीमाएं भी हैं, जैसे कि सीधे Microsoft PowerPoint फाइल एक्सपोर्ट करने का ऑप्शन अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन Google Slides में प्रेजेंटेशन बनाकर उसे PPT फाइल के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है। और पढें: ऑफिस और स्कूल के लिए OpenAI ने पेश किया एक खास ChatGPT App, मिलेंगे भर-भर के AI फीचर्स

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।