Elon Musk ने किया Twitter के नए CEO का ऐलान, अब महिला के हाथ में होगी कमान

Elon Musk ने ट्विटर के नए CEO की घोषणा कर दी है। साथ ही अब वे कंपनी के लिए किस पद पर काम करेंगे, यह जानकारी भी दी है।

Published By: Mona Dixit
Published: May 12, 2023, 08:42 AM (IST)

हाइलाइट

  • Elon Musk अब ट्विटर के CTO के तौर पर काम करेंगे।
  • ट्विटर की नए CEO एक महिला होंगी।
  • एलन मस्क ने ट्वीट करके इसकी जानकारी है।

Twitter खरीदने के बाद Elon Musk ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉकिंग वेबसाइट में कई अहम बदलाव किए हैं। अब मस्क ने एक और बड़ा ऐलान किया है। मस्क ने ट्वीट करके कंपनी के नए CEO की घोषणा की है। जी हां, इसका मतलब है कि अब जल्द ही ट्विटर की कमान नए हाथों में जाने वाली है। नए CEO के साथ मस्क ने यह भी बताया है कि अब वे ट्विटर के लिए किस पद पर काम करेंगे। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Elon Musk इन यूजर्स के लिए लाया खास फीचर, अब X पर लिख पाएंगे लंबे आर्टिकल

Twitter के नए CEO

Elon Musk ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके Twitter के नए CEO की घोषणा की है। अभी उन्होंने कंपनी ने होने वाले नए CEO का नाम नहीं बताया है। हालांकि, यह कन्फर्म कर दिया है कि अब ट्विटर के CEO के पद पर एक महिला आएंगी। और पढें: Elon Musk की बड़ी तैयारी, X (Twitter) यूज करने के लिए देने होंगे पैसे!

मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा है कि वे यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि उन्होंने X/Twitter के लिए एक नया CEO नियुक्त किया है। वह 6 सप्ताह में अपना पद संभाल लेंगी। और पढें: X (Twitter) लाया नया फीचर, अब सरकारी आईडी से करा पाएंगे अकाउंट वेरिफिकेशन

साथ ही उन्होंने अपने पद के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है कि उनका रोल प्रोडक्ट, सॉफ्टवेयर और sysops की देखरेख करने वाले कार्यकारी अध्यक्ष और CTO होगा।

कल रोल आउट हो गया एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज फीचर

मस्क ने कल यानी 11 मई को ट्वीट कर एनक्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज का अर्ली वर्जन लॉन्च होने की जानकारी भी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा फीचर लॉन्च हो गया है और इसे इस्तेमाल करें, लेकिन अभी भरोसा न करें। ऐसे में अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वाकई मैसेज एन्क्रिप्टेड होंगे या नहीं।

मस्क के और भी बड़े ऐलान

हाल में मस्क ने एक और भी कई बड़ी घोषणाएं की थीं। मस्क ने ट्वीट कर बताया था कि जल्द ही Twitter पर भी WhatsApp जैसी वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

इतना ही नहीं, कुछ समय पहले मस्क ने नए सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि कंपनी की योजना ऑर्गेनाइजेशन के लिए एक नया वेरिफिकेशन प्लान लाने की है, जो मौजूदा प्लान से अधिक किफायती होगा।

एक ट्वीट में मस्क ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर उन अकाउंट को हटा देगा, जो कई सालों से एक्टिव नहीं है। एलन मस्क ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि कार्रवाई परित्यक्त हैंडल को फ्री करने के लिए जरूरी है।

अब देखना होगा कि आगे आने वाले दिनों में नए CEO के आने के बाद ट्विटर पर कौन-कौन से और बदलाव होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।