खरीद लिया नया iPhone, तुरंत करें ये काम; नहीं होगा भारी नुकसान

iPhone खरीदने के बाद कुछ काम तुरत करने चाहिए, जिससे डिवाइस को कंट्रोल करने में आसानी होगी और फोन सुरक्षित रहेगा।

Published By: ajay verma | Published: Oct 03, 2024, 06:42 PM (IST)

iPhone दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस है। भारतीय बाजार में भी इस हैंडसेट की बहुत मांग है। अगर आपने लंबे समय तक Android फोन इस्तेमाल करने के बाद आखिरकार आईफोन खरीद लिया है, तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपके लिए आईफोन को आसानी से यूज कर पाएंगे। चलिए, जानते हैं... और पढें: सिर्फ 'Lock Ho ja' कहते ही लॉक हो जाएगा आपका iPhone, हर किसी को नहीं पता यह सीक्रेट ट्रिक

iPhone Tips and Tricks for New Users

स्क्रीन गार्ड और कवर

आईफोन का बैकपैनल ग्लास का बना होता है और इसकी स्क्रीन सेंसिटिव होती है। इसलिए इसको सिक्योर रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अच्छी क्वालिटी वाले कवर और स्क्रीन गार्ड का उपयोग करें। ऐसा करने से आपका आईफोन गिरने पर भी नहीं टूटेगा। और पढें: iPhone पर नहीं ले पाते पूरे पेज का स्क्रीनशॉट, न हो परेशान, अपनाएं आसान तरीका

Apple ID

नए आईफोन में सिम लगाने के बाद सबसे पहले आपको एप्पल आईडी क्रिएट करनी है। इससे आप फोन में मौजूद एप्पल स्टोर, आईक्लाउड और टीवी प्लस जैसी सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। और पढें: iPhone के गर्म होने से बुरी तरह हो गए परेशान, अभी अपनाएं काम के Tips

मोबाइल ऐप और गेम्स

एप्पल आईडी बनाने के बाद ऐप स्टोर में जाकर अपनी पसंद के मोबाइल ऐप्स और गेम्स को डाउनलोड करें। इससे फोन को कंट्रोल करने में काफी आसानी होगी। अगर आप एंड्रॉइड फोन की तरह अपने आईफोन को भी कस्टामाइज करना चाहते हैं, तो आपको स्टोर पर कई कस्टामाइजेशन ऐप मिल जाएंगे। बता दें कि एंड्रॉइड की तरह एप स्टोर में भी कई सारे ऐप हैं, जिन्हें डाउनलोड करके फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Siri

सिरी एप्पल का वॉइस असिस्टेंट टूल है। इसके जरिए आप बुलकर फोन को कंट्रोल करने के साथ-साथ किसी भी चीज के बारे में जान सकते हैं। इसलिए फोन सेटअप के दौरान सिरी को जरूर सेटअप करें।

Apple Music

एप्पल अपने सभी आईफोन के साथ पहले कुछ महीनों के लिए फ्री एप्पल म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन देता है। अगर आपको गाने सुनने का शौक है, तो आप इस ऑफर को रिडीम करके सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।