सिर्फ 'Lock Ho ja' कहते ही लॉक हो जाएगा आपका iPhone, हर किसी को नहीं पता यह सीक्रेट ट्रिक

iPhone Lock Voice command: आप अपने आईफोन को बिना टच किए सिर्फ वॉइस कमांड देकर भी लॉक कर सकते हैं। यहां जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Apr 22, 2026, 06:06 PM (IST)

iPhone Voice Lock: क्या आप जानते हैं कि आप अपने आईफोन को बिना टच किए भी लॉक कर सकते हैं। जी हां, आईफोन को आप अपनी वॉइस कमांड के जरिए भी तुरंत लॉक कर सकते हैं। जी हां, यह आईफोन का एक सीक्रेट फीचर है, जिसकी जानकारी ज्यादातर आईफोन यूजर्स को नहीं होती है। अगर आप भी एडवांस ट्रिक्स जानना पसंद करते हैं या फिर सीक्रेट ट्रिक्स के जरिए अपने दोस्तों में Flex करना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। और पढें: Apple ला रहा 200MP कैमरे वाला iPhone! Samsung-Oppo-Vivo के छूटेंगे पसीने

आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सिर्फ अपने वॉइस कमांड के जरिए iPhone को Lock कर सकते हैं। यह iPhone का Accessibility फीचर है, जिसे आप सेटिंग्स में जाकर एक्सेस किया जा सकता है। यहां जानें इस फीचर को एक्टिव करने का पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप। और पढें: कौन हैं John Ternus? जो Tim Cook के बाद बनेंगे Apple के नए CEO

How to lock iPhone with voice command

1. iPhone को Voice command के जरिए लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने iPhone की Settings को ओपन करना होगा। और पढें: Apple में ऐतिहासिक बदलाव, Tim Cook ने छोड़ा CEO का पद, अब John Ternus संभालेंगे कमान

2. इसके बाद स्क्रोल-डाउन करके Accessibility ऑप्शन पर जाएं।

3. Accessibility में जाकर आपको फिर स्क्रोल-डाउन करना होगा। इसके बाद आपको Vocal Shortcuts का ऑप्शन दिखेगा।

4. इस ऑप्शन पर क्लिक करके Setup Vocal Shortcut पर क्लिक करें।

5. इसके बाद Continue पर टैप करें।

6. इसके बाद आपको नेक्स्ट स्क्रीन के सर्च बार में Lock लिखकर सर्च करना होगा।

7. अब आपके सामने Custom Phrase का बॉक्स दिखेगा।

8. आपको इस बॉक्स में उस कमांड को एंटर करना है, जिससे आप अपने आईफोन को लॉक करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर 'Lock My Phone' या फिर 'Lock Ho Ja' जैसी कमांड आप सेट कर सकते हैं।

9. इसके बाद आपको यह कमांड अपने आईफोन में 3 बार बोलकर रिकॉर्ड करनी है।

10. इसके बाद Ok पर क्लिक करके प्रोसेस पूरा करें।

इस तरह अब आप बिना अपने आईफोन को टच किए उसे लॉक कर सकते हैं। आपको बस कहना है Lock My Phone।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।