Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज, Galaxy S25 FE से उठेगा पर्दा, जानें कहां देखें Livestream

Samsung Galaxy Unpacked 2025 में Samsung Galaxy S25 FE स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Tab S11 टैबलेट को पेश किया जाएगा। नीचे लिंक अटैच किया गया है, जिससे आप घर बैठे फोन व टैब के लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Sep 04, 2025, 09:18 AM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज यानी 4 सितंबर को आयोजित होने वाला है। यह कंपनी का तीसरा बड़ा इवेंट है, जिसमें लंबे समय से खबरों में बने Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ गैलेक्सी टैब एस 11 टैबलेट से भी पर्दा उठाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने अनपैक्ड इवेंट ऑर्गनाइज कर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 (Samsung Galaxy Z Fold7) और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 (Samsung Galaxy Z Flip 7) को पेश किया। इससे पहले साल की शुरुआत में पहले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के जरिए सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) को लॉन्च किया गया था। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

How to Watch Samsung Galaxy Event Livestream ?

सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy Unpacked 2025 इवेंट आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट को वर्चुअली कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब (YouTube) चैनल और वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, आप हमारी वेबसाइट पर भी इस इवेंट को देख सकते हैं। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

> और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S25 FE Expected Features

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 25 एफई को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है। इस सेटअप में 50MP का कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2400 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग से लैस 4900mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह फोन Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Samsung Galaxy Tab S11 What To Expect

गैलेक्सी एस 25 एफई के अलावा अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस 11 को भी पेश किया जा सकता है। हालियां लीक्स में दावा किया जा रहा है कि टैब को ब्राइट और बड़े डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग टैब में Exynos या फिर MediaTek की चिपसेट देखने को मिल सकती है। इसमें 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जाने की संभावना है।

Galaxy S25 FE and Tab S11 Price: Expected

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एस 25 एफई और टैब एस 11 की कीमत से जुड़ी कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन दोनों प्रोडक्ट की कीमत 45 से 50 हजार के बीच रखी जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।