Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra और Z Flip 8 लॉन्च से 1 दिन पहले कीमतें हुई लीक, इस बार 3 लाख तक जाएगी रकम!

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट से ठीक 1 दिन पहले Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके साथ Samsung Galaxy Watch सीरीज की कीमतें भी सामने आई है।

Published By: Manisha | Published: Jul 21, 2026, 12:54 PM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में अब बस 1 दिन बाकी है। यह सैमसंग का मेगा टेक इवेंट होने वाला है, जिसमें कंपनी अपने मच-अवेटेड फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने वाली है। कहा जा रहा है कि इस साल कंपनी नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल सीरीज के तहत Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 फोन ला सकती है। फोल्डेबल फोन के अलावा, कंपनी वियरेबर पोर्टफोलियो को भी एक्सपेंड करेगी, जिसमें Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 को पेश किया जा सकता है। लॉन्च से 1 दिन पहले इन सभी डिवाइस की कीमतें ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: Spider-Man के साथ Samsung का नया कैंपेन हुआ वायरल, नई Galaxy Z Series के लिए रिलीज किया दमदार टीजर

Samsung Galaxy Z Fold 8 and Z Flip 8 Price (Expected)

Notebookcheck की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर Roland Quandt का हवाला देते हुए बताया गया है कि PCDiga रिटेलर के पेज पर Samsung Galaxy के नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन लिस्ट देखे गए हैं। इस लिस्टिंग में फोन की कीमतें देखी जा सकती हैं। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च के कुछ ही दिनों में महंगा हुआ फोन, 8000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

और पढें: इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, इस दिन आएंगे कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन

लीक कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy Z Flip 8 फोन को 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत EUR 1,349 (लगभग 1.48 लाख रुपये) हो सकती है। कंपनी इसका एक 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 1,549 (लगभग 1.71 लाख रुपये) होगी।

वहीं, दूसरी ओर Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज की कीमत EUR 2,069 (लगभग 2.28 लाख रुपये) होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज EUR 2,269 (लगभग 2.50 लाख रुपये) में आ सकता है। इस मॉडल में कंपनी को 1TB स्टोरेज भी दिया जा सकता है, जिसकी कीमत EUR 2,669 (लगभग 2.94 लाख रुपये) हो सकती है।

इस साल कंपनी बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन सीरीज में एक नया अल्ट्रा फोन भी लेकर आ सकती है, जिसे Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से पेश किया जा सकती है। लीक की मानें, तो इस फोन के 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 2,869 (लगभग 2.50 लाख रुपये) होगी। वहीं, 512GB स्टोरेज को 2.72 लाख रुपये में पेश किया जा सकता है। वहीं, 1TB मॉडल 3.16 लाख का हो सकता है।

Samsung Galaxy Watch Series Price leak

लीक में Samsung Galaxy Watch सीरीज की कीमतें भी लीक हुई है। Samsung Galaxy Watch 9 के 40mm ब्लूटूथ मॉडल की कीमत EUR 409.90 (लगभग 45,000 रुपये) होगी। 44mm ब्लूटूथ मॉडल की कीमत EUR 439.90 (लगभग 48,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, LTE मॉडल को EUR 50 (लगभग 5,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर फ्लैगशिप Galaxy Watch Ultra 2 के 47mm LTE मॉडल को EUR 749.90 (लगभग 83,000 रुपये) में पेश किया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।